
बाराबंकी, अमृत विचार। ईसीसीई एजूकेटर भर्ती2026 के तहत शुक्रवार को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में चयनित अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन पारदर्शी एवं कंप्यूटर आधारित प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। 160 चयनित अभ्यर्थियों में से 155 उपस्थित रहे, जिन्हें मेरिट के आधार पर उनकी पसंद के विद्यालय आवंटित किए गए।
डायट गनेशपुर प्राचार्य अमित कुमार यादव की देखरेख में हुई प्रक्रिया का शुभारंभ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त संत सरन द्वारा पूरेदूलभ विद्यालय के चयन से हुआ, जबकि द्वितीय स्थान पर रहे विमलेश कुमार ने कंपोजिट विद्यालय रमुआपुर का चयन किया। आवंटन की प्रत्येक जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से रियल टाइम में प्रदर्शित की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रही।
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार सत्र 202526 में स्वीकृत 160 पदों के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर शीर्ष 160 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इनमें से पांच अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने से पूरेडलई विकासखंड के पांच विद्यालयों का आवंटन नहीं हो सका। बनीकोडर, बंकी, मसौली, निन्दूरा, पूरेडलई, सिद्धौर, सिरौलीगौसपुर और सूरतगंज में 1111, जबकि देवा, फतेहपुर, हैदरगढ़, हरख, रामनगर, त्रिवेदीगंज में 1010 तथा नगर क्षेत्र के दो विद्यालयों में ईसीसीई एजूकेटर तैनात किए जाएंगे।
इस मौके पर राहुल सिंह सूर्यवंशी, आनन्द कुमार यादव, महेन्द्र कुमार यादव, स्वर्णिमा वर्मा, जिला समन्वयक निपुण अमित कुमार श्रीवास्तव, ईएमआईएस इंचार्ज पंकज कुमार वर्मा, जिला स्काउट मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी, ऋषि वर्मा, ब्लॉक एमआईएस सूर्य प्रकाश वर्मा तथा क्वालिटी कोऑर्डिनेटर रवि मौर्या सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।