
बरेली, अमृत विचार। 6 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले उर्सएरजवी में बड़ी संख्या में जायरीन शामिल होंगे। इसको देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष परिचालन व्यवस्था लागू की है। बरेली जंक्शन पर कई ट्रेनों के ठहराव का समय अस्थायी रूप से बढ़ा दिया गया है। कुछ ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष अनारक्षित ट्रेन भी चलाई जाएगी।
6 से 8 अगस्त तक बरेली जंक्शन पर 13308, 12356, 12470, 15212, 15904, 15128, 14618 और 14230 समेत कई ट्रेनों के ठहराव की अवधि बढ़ाई जाएगी। इसी प्रकार अप दिशा की 14673, 14649, 14617, 12317, 12325, 22551, 12469 और 18103 जैसी ट्रेनों के ठहराव में भी अस्थायी वृद्धि की गई है। रेलवे ने तीन ट्रेनों को बरेली जंक्शन पर अस्थायी ठहराव देने का भी निर्णय लिया है। इनमें 13258, 12238 और 12558 डाउन और 13257, 12237 और 12557 अप दिशा की ट्रेनें शामिल हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए 8 अगस्त को बरेली से सहारनपुर के बीच 04301 विशेष अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाम 4:45 बजे बरेली से रवाना होकर रात 11:00 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ट्रेन रामपुर, मुरादाबाद, धामपुर, नजीबाबाद, लक्सर और रुड़की सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा 8 अगस्त को 64177 का प्रस्थान समय बदलकर दोपहर 3:45 बजे किया गया है। वहीं, 64176 ट्रेन को अस्थायी रूप से सीतापुर सिटी तक बढ़ाया गया है। रेलवे ने आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कोचिंग रैक तैयार रखने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि भीड़ बढ़ने पर तुरंत विशेष ट्रेनें चलाई जा सकें।
ये भी पढ़ें