
बरेली, अमृत विचार। चौपला ओवरब्रिज पर अटल सेतु की ओर से आने वाली सड़क और चौपला जाने वाले मार्ग के मिलान स्थल पर बना खतरनाक मोड़ वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अचानक आने वाले इस मोड़ पर वाहनों की दिशा बदलते समय हादसे का खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार वाहन चालकों को कई बार मोड़ का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
वाहन चालकों ने बताया कि पुल पर यातायात का दबाव भी रहता है। ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहन जब अचानक मोड़ पर पहुंचते हैं तो उन्हें संभलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाता। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। खासकर रात के समय स्थिति और अधिक जोखिम भरी हो जाती है। पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा इंतजाम न होने से वाहन चालकों को मोड़ का सही अनुमान लगाने में परेशानी होती है। उनका कहना है कि कटों पर स्पष्ट यातायात संकेतक लगाने के साथ ही बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाने की जरूरत है। मोड़ से पहले चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि वाहन चालक पहले से गति नियंत्रित कर सकें।
ये भी पढ़ें