
बरेली, अमृत विचार। बीए और बीएससी बायो प्रथम वर्ष के छात्रछात्राओं को बरेली कॉलेज प्रशासन की तरफ से बड़ी राहत दी गई है। कालेज की प्रवेश समिति ने बुधवार शाम छठी मेरिट जारी कर दी। मेरिट में जगह बनाने वाले छात्रछात्राओं को गुरुवार को शुल्क जमा करने के लिए कहा गया है।
बीएससी बायो की मेरिट के अनुसार ओपन श्रेणी में 65.984 से 64.600 तक, ओपन महिला श्रेणी में 64.344 से 64.139 तक मेरिट वाले छात्रछात्राएं प्रवेश ले सकेंगे। इसके अलावा ओबीसी ओपन ओबीसी महिला, एससी ओपन, एससी महिला, फिजिकली हैंडीकैप, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, ईडब्लूएस श्रेणी में सभी आवेदक प्रवेश के पात्र होंगे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बीए की छठी मेरिट के अनुसार ओपन श्रेणी में 65.100 से 63.200 तक, ओपन महिला श्रेणी में 60.009 से 59.066 तक मेरिट वाले प्रवेश ले सकेंगे, जबकि ओबीसी ओपन ओबीसी महिला, एससी ओपन, एससी महिला, फिजिकली हैंडीकैप, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, ईडब्लूएस श्रेणी में सभी आवेदक प्रवेश के पात्र होंगे। मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रोफेसर वंदना शर्मा ने बताया कि गुरुवार को छात्रछात्राओं को शुल्क जमा करना होगा, इसके बाद कोई दावा मान्य नहीं होगा।