Bareilly News : बरेली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाला दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में गिरफ्तार 

Bareilly News : बरेली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाला दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में गिरफ्तार 

अमृत विचार : बरेली के नवाबगंज में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार हो गया है। ये पंडरी गांव का मुन्ने है, जिसने विमलेश के साथ मिलकर 9 अगस्त को एक किशोरी को खेत से उठाया था। उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देकर, दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने एक के बाद एक, दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोलियां लगी हैं।

छोटे भाई के सामने बहन को उठाया 

नवाबगंज के एक गांव की किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बकरियां चराने खेत पर गई थी। आरोप है कि पंडरी गांव के विमलेश और मुन्ने ने किशोरी को उठा लिया। गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बहन के साथ दरिंदगी पर भाई रोता रहा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बाद में दोनों धमकी देकर फरार हो गए।

मां ने कराई थी एफआईआर 

किशोरी ने घर पहुंचकरी अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया। मां ने नवाबगंज थाने में घटना की शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।

एसएसपी पहुंचे घटनास्थल 

एसएसपी अनुराग आर्य ने घटनास्थल का दौरा किया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की। पहले विमलेश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया और शुक्रवार को उसका साथी मुन्ने भी पकड़ा गया।

आरोप है कि मुन्ने ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई उसके पैर में गोली लगी है।

सामूहिक दुष्कर्म की घटना से सब सन्न

नवाबगंज क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। हर कोई हैरान था कि सरेआम किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म किया गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और आरोपी पकड़े गए।

 

इसे भी पढ़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *