Bareilly News : बरेली में गश खाकर गिरे किसान नेता की मौत का पोस्टमार्टम में भी नहीं खुला राज, रहस्य बरकरार 

Bareilly News : बरेली में गश खाकर गिरे किसान नेता की मौत का पोस्टमार्टम में भी नहीं खुला राज, रहस्य बरकरार 
Bareilly News : बरेली में गश खाकर गिरे किसान नेता की मौत का पोस्टमार्टम में भी नहीं खुला राज, रहस्य बरकरार 

अमृत विचार : बरेली के बहेड़ी में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव तराई, 27 वर्षीय शोएब की मौत पर रहस्य बरकरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह साफ नहीं हुआ कि शोएब की मौत कैसे हुई। शोएब अपने तीन साथियों के साथ अचानक बेहोश हो गए थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

मूलरूप से शेरनगर के निवास शोएब अपने साथी नदीम खान और नदीम मंसूरी के साथ थे। गुरुवार की रात अचानक से तीनों की तबीयत बिगड़ गई। बताते हैं कि तीनों चक्कर खाकर गिर पड़े और बेहोश गए। बेहोशी की हालत में ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया।

बरेली में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शोएब की मौत हो गई। जबकि उनके दोनों साथियों की हालत स्थिर है। पुलिस ने शोएब का पोस्टमार्टम कराया। लेकिन इसमें भी मौत का कारण साफ नहीं हुआ है। इसलिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। अब विसरा रिपोर्ट से ही ये साफ हो सकेगा कि उनकी मौत कैसे हुई।

इलाके में चर्चा का विषय 

शोएब की अचानक मौत ने उनके साथियों को गमगीन कर दिया। उधर क्षेत्र में एक ही सवाल है कि आखिर शोएब की मौत कैसे हुई? एक साथ तीनों लोग बेहोश क्यों हो गए? तमाम तरह के सवाल और चर्चाएं आम हैं और पुलिस भी इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है। शोएब के जिन दो साथियों की तबीयत खराब हुई थी। पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया। इसकी जांच से स्थिति स्पष्ट होगी।

 

इसे भी पढ़ें

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *