Quick Samachar: Basti Murder Case: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कानूनव्यवस्था को ठेंगा दिखाते एक युवक ने बदले की भावना में सरेआम एक अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी. पत्नी के सुसाइड से आक्रोशित युवक अपनी पत्नी के कथित प्रेमी की हत्या करने उसके घर पहुंचा था, लेकिन प्रेमी के न मिलने पर उसने बीच सड़क पर उसके 50 वर्षीय पिता को लाठीडंडों से पीटपीटकर मौत के घाट उतार दिया. रूह कंपा देने वाली इस खौफनाक वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है.

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तकहम गांव का है. आरोपी अंतिम राजू की पत्नी ने बीते दिनों कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था. आरोपी का मानना था कि उसकी पत्नी के इस कदम के पीछे स्थानीय एक युवक का हाथ था, जिससे वह प्यार करती थी. इसी प्रतिशोध की आग में जल रहा आरोपी अंतिम राजू बुधवार को पत्नी के प्रेमी को सबक सिखाने की नीयत से उसके घर पर धावा बोलने पहुंचा था.
बीच सड़क पीटपीटकर हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब आरोपी मौके पर पहुंचा तो उसकी पत्नी का कथित प्रेमी वहां मौजूद नहीं था. इस पर आरोपी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वहां मौजूद प्रेमी के 50 वर्षीय पिता शमी ने जब आरोपी को शांत कराने की कोशिश की, तो शातिर आरोपी अंतिम राजू ने उन पर लाठीडंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. आरोपी बीच सड़क पर शमी को तब तक बेरहमी से पीटता रहा, जब तक कि उनकी मौके पर ही तड़पतड़प कर मौत नहीं हो गई.
मूकदर्शक बन रहे लोग
आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी बीचबचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई, बल्कि कुछ लोग इस खूनी खेल का वीडियो बनाते रहे, जो बाद में वायरल हो गया. सरेराह लाइव मर्डर की सूचना मिलते ही कलवारी थाने की पुलिस भारी बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर फरार आरोपी अंतिम राजू के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है. एडिशनल एसपी श्यामाकांत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं. कानून हाथ में लेने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बीच सड़क पर लाठियां बरसातें और तड़पते बुजुर्ग का लाइव वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने भी देखा वह दहल उठा. कानून व्यवस्था को चुनौती देती इस वारदात ने स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस ने प्रभावित इलाके में गश्त बढ़ा दी है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment