Quick Samachar: Batwara 1947 Teaser Release: ‘बंटवारा 1947’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में मेकर्स ने इसके शानदार मोशन पोस्टर और किरदारों से पर्दा उठाते हुए उनके दमदार पोस्टर्स रिलीज किए थे। अब इसके एक दिन बाद ही 18 जून, गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। ‘बंटवारा 1947’ में दो मुल्कों भारत और पाकिस्तान के अलग होने की कहानी को दिखाया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि कैसा है इसका टीजर।

कैसा है ​’बंटवारा 1947′ का टीजर

​’बंटवारा 1947′ का यह दिलचस्प और इंटेंस टीजर दर्शकों को इतिहास के सबसे बड़े मोमेंट्स में से एक में ले जाता है। भारत की आजादी और वो दर्दनाक बंटवारा जिसने एक देश को बांट दिया और हमेशा के लिए करोड़ों जिंदगियों को बदल कर रख दिया। दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले इमोशनल बैकग्राउंड स्कोर से भरा यह टीजर इतिहास के सबसे उथलपुथल भरे चैप्टर के दौरान उम्मीद और लचीलेपन के जज्बे को दिखाता है। हमारी इस कहानी के केंद्र में एक ऐसा हीरो है, जो डर और नफरत से ऊपर उठकर असाधारण बहादुरी की मिसाल बनता है।

ट्रेलर की शुरुआत बंटवारे वाली वीडियो से शुरू होती है और बैकग्राउंड से आवाज आती है कि हिंदुस्तान जिसे बड़े संघर्ष और कुर्बानियां देने के बाद 200 साल की गुलामी से आजादी तो मिली, लेकिन अफसोस मुल्क का बंटवारा हो गया। मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या हो रही थी। फिर टीजर में उन लोगों की कहानी दिखती है, जिसने इसका दर्द सहा।  

​’बंटवारा 1947′ की कास्ट

​’बंटवारा 1947′ में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह समेत कई शानदार कलाकारों की फौज नजर आने वाली है। यह फिल्म करीब तीन दशकों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वापसी को भी दिखाती है। ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ को नेशनल अवार्ड विनर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है।

इसका म्यूजिक ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म ‘पार्टीशन डे’ के मौके पर 14 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।