Quick Samachar: Bengaluru PG Owner Murder Case: बेंगलुरु में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक पेइंग गेस्ट हॉस्टल मालिक की जान चली गई। पूर्वी बेंगलुरु के ओएमबीआर लेआउट स्थित लक्ष्मी नरसिम्हा पीजी के मालिक माधव माटले की कथित तौर पर क्रिकेट बैट से पीटपीटकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब माधव ने हॉस्टल के बाहर दो युवकों को शराब पीने और परिसर में अनुचित व्यवहार करने से रोका।

Bengaluru Crime: शराब पीने से रोकने पर PG मालिक की क्रिकेट बैट से पिटकर हत्या, दो छात्र गिरफ्तार​
Bengaluru Crime: शराब पीने से रोकने पर PG मालिक की क्रिकेट बैट से पिटकर हत्या, दो छात्र गिरफ्तार​

बहस बढ़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, गुस्से में माधव क्रिकेट बैट लेकर आए, लेकिन दोनों छात्रों ने बैट छीनकर उन्हीं पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल माधव को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बीकॉम और बीबीए के दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

बीकॉम और बीबीए के छात्र गिरफ्तार

मृतक की पहचान पीजी हॉस्टल के मालिक माधव माटले के तौर पर हुई है। आरोपियों की पहचान राकेश , जो के फ़ाइनल ईयर का छात्र है और डॉन ब्राइट , जो बीबीए के फ़र्स्ट ईयर का छात्र है, के तौर पर हुई है और उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है। राकेश कम्मनाहल्ली के रहने वाले हैं और डॉन ब्राइट बेंगलुरु में जीवनहल्ली के रहने वाले हैं।

शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार घटना का मुख्य कारण पीड़ित और आरोपी के बीच हुई बहस बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पीजी का मालिक पूर्व में भी दोनों युवकों को हॉस्टल के सामने शराब पीने से मना करता था, जो विवाद की जड़ थी। घटना वाले दिन, जब कुछ युवक परिसर के अंदर नल के पानी से पैर धो रहे थे, तब माधव ने उनकी इस हरकत पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो बाद में बढ़ गई।

बैट से हमले में PG मालिक की मौत

जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि झगड़े के दौरान स्थिति बिगड़ गई और मारपीट में क्रिकेट बैट का इस्तेमाल हुआ। पीड़ित माधव गुस्से में उन दो छात्रों को मारने के लिए पीजी हॉस्टल से ले आया। आरोप है कि आरोपियों ने उससे बैट छीन लिया और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित को इलाज के लिए तुरंत ले जाया गया लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

 

गवाहों और सबूतों की जांच जारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हॉस्टल के सामने आरोपी के बर्ताव पर पीड़ित की आपत्ति के बाद यह हमला किया गया था। घटना के बाद मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। तो वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच करनी शुरू की। अधिकारी गवाहों के बयानों और अन्य सबूतों की जांच कर रहे हैं, ताकि हत्या से जुड़ी घटनाओं का सही क्रम पता लगाया जा सके।