BRICS 2026: दिल्ली में भारत का ग्लोबल शो, PM MODI ने किया सम्मेलन का आगाज, कहा हम सबके साथ चलते है खिलाफ नहीं​

BRICS 2026: दिल्ली में भारत का ग्लोबल शो, PM MODI ने किया सम्मेलन का आगाज, कहा हम सबके साथ चलते है खिलाफ नहीं​

नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली आज वैश्विक कूटनीति के बड़े केंद्र के तौर पर नजर आएगी। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की शुरुआत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक मंच पर दिखाई देंगे। भारत मंडपम में होने वाले सम्मेलन में दुनिया की बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले देशों के नेता बंद कमरे में अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में डिनर का आयोजन भी होगा।

मोदीजिनपिंग की मुलाकात पर दुनिया की नजर

BRICS सम्मेलन के दौरान भारत और चीन के बीच रिश्तों के लिहाज से भी अहम घटनाक्रम देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। करीब सात साल बाद शी जिनपिंग के भारत दौरे को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में भारतचीन संबंधों में सुधार, तनाव कम करने और आपसी विश्वास बहाली की दिशा पर चर्चा हो सकती है। दोनों नेता भविष्य के द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय करने के साथ ही ट्रेड डेफिसिट को कम करने के उपायों पर भी विचार कर सकते हैं।

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने एक्स पर बताया कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक की व्यवस्था की जा रही है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद यह लगातार तीसरा वर्ष होगा, जब दोनों नेता एकदूसरे से मिलेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *