Hamirpur News : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हादसा, सफाईकर्मी की मौत

Hamirpur News : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हादसा, सफाईकर्मी की मौत
Hamirpur News : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हादसा, सफाईकर्मी की मौत

राठ अमृत विचार। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सफाई कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वह दूसरे गांव से ड्यूटी कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी महेश कुमार पुत्र दुलीचंद्र जरिया थाना क्षेत्र के तुरना गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। शनिवार शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से होकर अपने गांव लौट रहा था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी उर्मिला, इकलौते पुत्र आयुष कुमार और तीन पुत्रियां दीपाली, नम्रता व प्रियांजली छोड़ गया है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनूप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश और घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *