Chauhaan के मेकर्स पर भड़के जीशान अय्यूब, अजय देवगन की फिल्‍म से हटवाई आवाज

Chauhaan के मेकर्स पर भड़के जीशान अय्यूब, अजय देवगन की फिल्‍म से हटवाई आवाज

हाल ही जब अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज हुआ था, तो यह कई कारणों से विवादों में आ गया था। इसके वॉइसओवर को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसे एक्टर मोहम्मद जीशान अय्यूब ने किया था। हालांकि, मेकर्स ने उसे बाद में हटा दिया यहां तक कि एक डायलॉग पर भी आपत्ति जताई गई थी। फिल्म पर इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से दिखाने का आरोप लगा। अब जीशान अय्यूब ने ‘चौहान’ के टीजर के लिए वॉइसओवर करने और उसे हटवाने पर रिएक्ट किया है। साथ ही मेकर्स पर धोखा देने का भी आरोप लगाया है।

Chauhaan के मेकर्स पर भड़के जीशान अय्यूब, अजय देवगन की फिल्‍म से हटवाई आवाज

‘चौहान’ के टीजर में कथित तौर पर कश्मीर के ‘पत्थरबाज पठानों’ को निशाना बनाया गया, जिससे न सिर्फ कश्मीरी समुदाय बल्कि क्षत्रिय परिषद ने भी इसकी आलोचना की। परिषद ने अपने मशहूर सरनेम के राजनीतिकरण से खुद को अलग कर लिया। जीशान अय्यूब का वॉइसओवर हटा दिया गया। इंटरनेट पर कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि सिर्फ देवगन ही नहीं, बल्कि मोहम्मद जीशान अय्यूब ने भी फिल्म के लिए अपनी आवाज क्यों दी। हालांकि, अब जीशान अय्यूब ने साफ किया है कि टीजर में उनकी आवाज क्यों इस्तेमाल की गई थी और मेकर्स ने फिर इसे कैसे और क्यों हटा दिया।

मोहम्मद जीशान अय्यूब ने अपने X अकाउंट पर ‘चौहान’ फिल्म का नाम लिए बिना लिखा, ‘कुछ हफ्ते पहले एक फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसकी शुरुआती लाइन मेरी आवाज में थी। मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं किसी भी तरह से इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कुछ महीने पहले मुझसे बिना किसी रेफरेंस के एक लाइन डब करने के लिए कहा गया था। चूंकि, मैं मेकर्स को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं, इसलिए बिना ज्यादा सवाल किए अच्छे इरादे से ऐसा किया था।’

‘मेरी आवाज का गलत संदर्भ में इस्तेमाल’
जीशान ने आगे लिखा है, ‘जैसे ही टीजर रिलीज हुआ और मैंने देखा कि मेरी आवाज का किस संदर्भ में इस्तेमाल किया गया है, मैंने मेकर्स से टीज से अपनी आवाज हटाने के लिए कहा क्योंकि मेरा इस फिल्म से कोई लेनादेना नहीं है। मेरे कड़े विरोध के बाद, निर्माताओं ने पंद्रह दिन पहले टीज़र से मेरी आवाज हटा दी थी।’

जैसे ही टीजर रिलीज हुआ और मैंने देखा कि मेरी आवाज का किस संदर्भ में गलत इस्तेमाल किया गया है, मैंने मेकर्स से टीज से अपनी आवाज हटाने के लिए कहा क्योंकि मेरा इस फिल्म से कोई लेनादेना नहीं है। मेरे कड़े विरोध के बाद, निर्माताओं ने पंद्रह दिन पहले टीजर से मेरी आवाज हटा दी थी।

जीशान अय्यूब का X पोस्ट
मोहम्मद जीशान अय्यूब ने आगे कहा कि वह एक आर्टिस्ट हैं जो कभी भी ऐसे किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने देश भर में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शनों की ओर भी ध्यान दिलाया और कहा कि हमारा पूरा ध्यान देश के मौजूदा हालात पर होना चाहिए, जहां हमारे युवा और निडर छात्र सड़कों पर उतरकर बहादुरी से लड़ रहे हैं। उनके प्रेरणादायक जज्बे को सलाम। जय हिंद, जय संविधान।

‘चौहान’ की रिलीज डेट, क्या था टीजर में?
बता दें कि ‘चौहान’ का टीजर 25 जून को अजय देवगन के पिता और स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर रिलीज किया गया था। ‘चौहान’ 1 अक्तूबर 2027 को रिलीज होगी। इसमें यह 2018 में जम्मूकश्मीर के पुलवामा में हुई दुखद घटनाओं को दिखाता है। फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं, जो टीजर के वॉइसओवर में 30 प्रदर्शनकारियों को मारने के बारे में बात करते दिखे। उनका एक डायलॉग है पठानों से कह दो, चौहान आ गया है। इसी पर विवाद मचा और लोगों ने इसे धार्मिक विभाजन बढ़ाने वाला बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *