CM Yogi Barabanki Visit: लोधेश्वर धाम से बाराबंकी को ₹542.41 करोड़ की सौगात, महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास कर किया जलाभिषेक

CM Yogi Barabanki Visit: लोधेश्वर धाम से बाराबंकी को ₹542.41 करोड़ की सौगात, महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास कर किया जलाभिषेक
CM Yogi Barabanki Visit: लोधेश्वर धाम से बाराबंकी को ₹542.41 करोड़ की सौगात, महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास कर किया जलाभिषेक

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी के रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का विधिविधान से जलाभिषेक और पूजाअर्चना की। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन महादेवा कॉरिडोर का अवलोकन किया, श्रावण मेले की तैयारियों का जायजा लिया और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹542.41 करोड़ की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 56 परियोजनाओं का शिलान्यास लगभग ₹409.09 करोड़ की लागत से तथा 28 परियोजनाओं का लोकार्पण लगभग ₹133.31 करोड़ की लागत से किया गया।

रामनगर और दरियाबाद को मिला विकास का बड़ा लाभ

विकास परियोजनाओं में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए ₹260.12 करोड़ की लागत वाली 46 परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें 34 शिलान्यास और 12 लोकार्पण हैं।

वहीं रामनगर विधानसभा क्षेत्र को ₹282.28 करोड़ की लागत वाली 36 परियोजनाओं की सौगात मिली, जिनमें 22 शिलान्यास और 14 लोकार्पण शामिल हैं।

महादेवा कॉरिडोर का हुआ शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किए जा रहे महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास भी किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस परियोजना का उद्देश्य लोधेश्वर धाम को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

लाभार्थियों को वितरित किए सरकारी योजनाओं के लाभ

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं अन्य सहायता भी वितरित की। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों पर अपने विचार रखे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *