Quick Samachar: काजू, बादाम, अखरोट और कई दूसरे ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए वरदान माना जाता है. लेकिन इन्हें खाने में की गई गलती की वजह से ये हानिकारक तक साबित हो सकती है. आमतौर पर ड्राई फ्रूट्स को सर्दियों में खाया जाता है क्योंकि इनमें ज्यादातर की तासीर गर्म होती है. सूखे मेवों में हेल्दी फैट, प्रोटीन, विटामिन्स और कई मिनरल्स होते हैं. इन्हें लिमिट में खाना बेस्ट रहता है. इनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए कुछ लोगों को वजन बढ़ने की शिकायत हो सकती है. दूसरी तरफ किशमिश, खजूर और अंजीर में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है और डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल बिगड़ सकती है.

वैसे इन्हें गर्मी में कैसे खाना चाहिए इसका हमें खास ध्यान रखना चाहिए. अगर आप ड्राई फ्रूट्स के शौकीन हैं तो घबराएं नहीं, आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार इनका सही तरीके से सेवन कैसे करें?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
आशा आयुर्वेद से डॉक्टर चंचल शर्मा का मानना है कि गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का सूखा सेवन करना आपके पित्त को खराब कर सकता है, इसलिए कोशिश करें कि सूखे मेवों का सेवन ना करें या जब भी खाएं तो भीगोकर खाएं. भिगोकर खाने से इनका फाइटिक एसिड निकल जाता है, गर्मी का उत्पादन कम हो जाता है और पोषक तत्व आसानी से अवशोषित हो जाते हैं.
रोजाना करीब 2030 ग्राम से ज्यादा न खाएं क्योंकि अधिक सेवन से मुहांसे या गर्मी के मौसम में पेट खराब हो सकता है. बताए गए तरीके से सेवन करने पर, ये आपके शरीर में कूलिंग एजेंट की तरह काम करेंगे और आपको गर्मी में होने वाली परेशानियों से भी बचाएंगे.
सबसे गर्म तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स कौन से हैं?
छुआरा: यह खजूर का सूखा रूप है, इसकी तासीर इतनी गर्म होती है कि सर्दियों में सर्दीखांसी, जोड़ों के दर्द से बचने और फेफड़ों को ताकत देने के लिए इसका दूध में इस्तेमाल किया जाता है. गर्मियों में इसका सीधा सेवन शरीर में अत्यधिक गर्मी बढ़ा सकता है.
अखरोट: अखरोट दिमाग के लिए जितना अच्छा है, तासीर में उतना ही गर्म होता है. इसमें ओमेगा3 फैटी एसिड और भारी तत्व होते हैं, जिन्हें पचाने के लिए शरीर को ज़्यादा ऊर्जा लगानी पड़ती है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ता है.
बादाम : सूखे या भुने हुए बादाम की तासीर बहुत गर्म होती है. अगर इन्हें बिना भिगोए गर्मी में खाया जाए, तो ये पेट में जलन या मुंहासे पैदा कर सकते हैं.
पिस्ता: पिस्ता भी तासीर में काफी गर्म और कसैला होता है. यह सर्दियों में शरीर को कफ और ठंड से बचाता है, लेकिन गर्मी में इसका सेवन बहुत सीमित होना चाहिए.
इसका मतलब ये नहीं कि इन ड्राई फ्रूट्स को खाने के लिए आपको सर्दी का इंतज़ार करना पड़ेगा, बताए गए ड्राई फ्रूट्स भले ही तासीर में गर्म हो पर इन्हें सही तरीके से खाया जाए तो ये सेहतमंद हो सकते हैं.
ड्राई फ्रूट खाने का सही तरीका
गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का सूखा सेवन करने के बजाए, रात भर भीगो कर सुबह खाये तो ये आपके पाचन को मज़बूत करेंगे.
गर्मी में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स
भीगे हुए बादाम: रात भर बादाम को भिगोएं और सुबह छिलका उतार कर खाएं. इसमें विटामिन ई होता है जो गर्मियों की तेज धूप से होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ते हैं.
किशमिश: इसे गर्मी में जरूर खाना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. ये इस मौसम में होने वाली थकान के कारण खोई हुई ऊर्जा को तुरंत वापस लाती है.
काजू और खजूर: इन्हें रूखा खाने के बजाए रात भर भिगोकर खाएं, ये आपके शरीर के अंदर की गर्मी कम करेंगे.
मखाना: मखाने की तासीर प्राकृतिक रूप से ठंडी होती है. यह गर्मियों में शरीर के बढ़े हुए ‘पित्त’ को शांत रखता है और पेट की जलन से बचाता है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment