
बरेली, अमृत विचार। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली ने सभी नियोजकों से कर्मचारी नामांकन अभियान 2026 का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। यह अभियान 1 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2026 के बीच कार्यरत ऐसे पात्र कर्मचारियों का ईपीएफ में नामांकन कराया जा सकता है, जो किसी कारणवश अब तक ईपीएफ के दायरे में शामिल नहीं हो सके।
ईपीएफओ के अनुसार, नियोजक ईपीएफ पोर्टल के माध्यम से पात्र कर्मचारियों का ऑनलाइन घोषणापत्र प्रस्तुत कर पूर्व अनुपालन पूरा कर सकते हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जिन मामलों में कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ अंश नहीं काटा गया है, उन्हें कर्मचारी अंशदान से छूट दी जाएगी। हालांकि नियोजकों को केवल अपना अंश, लागू ब्याज, प्रशासनिक प्रभार और नाममात्र की क्षतिपूर्ति राशि जमा करनी होगी।
ईपीएफओ ने औद्योगिक, वाणिज्यिक, शैक्षणिक, चिकित्सीय तथा अन्य पात्र संस्थानों से 31 अक्टूबर 2026 से पहले इस विशेष अवसर का लाभ उठाकर सभी पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की अपील की है।