Quick Samachar: के ग्रुपK के मुकाबले में पुर्तगाल को कांगो के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा और ये टीम जीत के साथ इस सीजन की शुरुआत नहीं कर पाई। एक तरफ जहां मेसी ने अपने पहले मुकाबले में 3 गोल दागे तो वहीं दुनिया के दिग्गज फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कांगो के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद पाए और अपनी टीम के लिए एक भी गोल नहीं कर पाए। कांगो और पुर्तगाल के बीच खेला गया मैच 11 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस ड्रॉ के बाद दोनों टीमों को एकएक अंक से संतोष करना पड़ा।
रोमांचक रहा कांगो बनाम पुर्तगाल मुकाबला
कांगो और के बीच का मैच ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला गया था जिसमें पुर्तगाल ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाया और छठे मिनट में ही इस टीम के लिए पहला गोल जोआओ नेवेस ने दागकर टीम को 10 की बढ़त दिला दी। नेवेस ने पेड्रो नेटो के शानदार क्रॉस पर बेहतरीन हेडर लगाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाने का काम किया। 01 से पिछड़ने के बाद कांगो ने पूरा जोर लगाया, लेकिन पहले हाफ के आखिरी समय तक ये टीम कोई गोल नहीं कर पाई, लेकिन पहले हाफ के एक्स्ट्रा टाइम में आर्थर मासुआकू के सटीक क्रॉस पर योआने विस्सा ने दमदार हेडर लगाकर इतिहास रच दिया और गोल करते हुए टीम को 11 की बराबरी पर ला दिया।
पुर्तगाल के कप्तान व स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इसके बाद टीम को बढ़त दिलाने के लिए पूरा जोर लगा दिया, लेकिन कांगो को मजबूत डिफेंस को भेदने वो कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि इस मैच में गेंद पर ज्यादातर समय पर कब्जा पुर्तगाल का ही रहा, लेकिन इसके बावजूद ये टीम दूसरा गोल करने में सफल नहीं हो पाई। हालांकि दूसरे हाफ में जोआओ कैंसिलो ने शानदार ओवरहेड किक से गोल किया, लेकिन ऑफसाइड होने की वजह से इसे रेफरी रद्द कर दिया। पुर्तगाल ने अन्य कई तरीकों से कांगो डीआर के डिफेंस को भेदने की कोशिश में लगी रही, लेकिन इस टीम के खिलाड़ियों ने गजब का खेल दिखाया और दूसरा गोल इस टीम ने नहीं खाया।
के खिलाफ हुए इस मुकाबले में रोनाल्डो ने एक बडा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और वो 41 सल 132 दिन की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप मैच की शुरुआत करने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड प्लेयर बने। यही नहीं ये रोनाल्डो को फुटबॉल करियर का 23वां वर्ल्ड कप मुकाबला था और उन्होंने इटली के महान खिलाड़ी पाओलो माल्दिनी की बराबरी कर ली जिन्होंने फुटबॉल वर्ल्ड कप में कुल 23 मैच खेले थे। अब रोनाल्डो एक मैच खेलते ही उनसे आगे निकल जाएंगे। रोनाल्डो इस मैच में एक भी गोल नहीं कर पाए जिसका दर्द उनके चेहरे पर मैच के बाद साफ तौर पर नजर आ रहा था तो वहीं इस मैच को ड्रॉ खेलने वाले कांगो टीम के खिलाड़ियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।
रोहित हैं सचिन से आगे, सहवाग नंबर 1, गिल सातवें स्थान पर; वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप8 भारतीय कप्तान
भारत की तरफ से वनडे में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल अब मोहम्मद अजरुद्दीन से आगे निकल गए हैं जबकि इस लिस्ट में सहवाग पहले नंबर पर मौजूद हैं। यानी सहवाग बतौर कप्तान वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर हैं।
💬 Comments (0)
Leave a Comment