Quick Samachar: भारत में प्रीमियम थ्रीरो एसयूवी कार सेगमेंट की हमेशा से एक खास जगह रही है, जहां ग्राहक अच्छी रोड प्रजेंस, कंफर्ट, परफॉर्मेंस और ऑफरोडिंग कैपेसिटी वाली खूबियां चाहते हैं. इस सेगमेंट में एमजी मैजेस्टर और जीप मेरिडियन ऐसी दो एसयूवी कार है जो अलगअलग पहचान और पैकेज के साथ आती हैं.

एमजी मैजेस्टर असल में एमजी ग्लोस्टर का ही ज्यादा प्रीमियम और रफएंडटफ वर्जन है, जबकि मेरिडियन जीप कंपास का ज्यादा प्रीमियम और बड़ा वर्जन है.अगर आप एक बड़ी 7 सीटर एसयूवी कार लेने की सोच रहे हैं और इन दोनों के बीच कंफ्यूज हैं, तो आज हम आपको एमजी मैजेस्टर vs जीप मेरिडियन के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं.
एमजी मैजेस्टर vs जीप मेरिडियन: कीमत
से काफी सस्ती कार है.इनके बेस मॉडल की कीमत में करीब 15 लाख रुपये का अंतर है, जबकि टॉप मॉडल की प्राइस के बीच अंतर भी काफी ज्यादा है.मेरिडियन की कम कीमत इसे उन ग्राहकों की ज्यादा पहुंच में रखती है, जो लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में एंट्री किए बिना एक प्रीमियम थ्रीरो एसयूवी कार लेना चाहते हैं.
एमजी मैजेस्टर vs जीप मेरिडियन: साइज
करीब हर मामले में जीप मेरिडियन से थोड़ी बड़ी कार है.मैजेस्टर की रोड़ प्रजेंस शानदार है, क्योंकि यह काफी लंबी, चौड़ी और बड़ा व्हीलबेस है. इसका मतलब ये है कि इसके केबिन में ज्यादा स्पेस मिलता है, खासकर दूसरी और तीसरी पंक्ति की सीटों पर बैठे पेसेंजर को.मेरिडियन को कॉम्पैक्ट साइज की वजह से शहर में चलाना आसान है और यह उन लोगों के लिए सही रहेगी जो संकड़े रास्तों से गुजरने के लिए एसयूवी कार लेना चाहते हैं.
जीप मेरिडियन में ज्यादा कलर ऑप्शन मिलते हैं, जबकि एमजी मैजेस्टर में प्रीमियम और शानदार कलर शेड पर फोकस है. मैजेस्टर में ज्यादा प्रीमियम दिखने वाली डार्क एक्सटीरियर थीम भी दी गई है जो इसके बड़े एसयूवी स्टांस को कॉम्प्लिमेंट देती है. मेरिडियन कार का ट्रैक और ट्रेलिस एडिशन भी आता है, जिसमें अंदर और बाहर खास स्टाइल एलिमेंट्स दिए गए हैं.
एमजी मैजेस्टर vs जीप मेरिडियन: इंजन
एमजी मैजेस्टर में जीप मेरिडियन की तुलना में ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन दिया गया है. मैजेस्टर का ट्विनटर्बो डीजल इंजन थोड़ा ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे हाईवे पर ड्राइव करने और आसानी से ओवरटेक के लिए बेहतर बनाता है.मेरिडियन का डीजल इंजन ज्यादा पावरफुल नहीं है लेकिन परफॉर्मेंस और माइलेज के बीच अच्छा बैलेंस है. मैजेस्टर अनजान रास्तों पर मेरिडियन के मुकाबले ज्यादा बेहतर है और इसमें ऑफ रोड टेक्नोलॉजी भी है. मेरिडियन रेगुलर ड्राइविंग के लिए ज्यादा सही है, लेकिन यह आपको खराब रास्तों से भी निकाल सकती है.
एमजी मैजेस्टर vs जीप मेरिडियन: फीचर
इसमें एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, पीछे वेंटिलेटेड और मसाजिंग सीटें, ड्राइवर सीट के लिए ज्यादा एडजस्टमेंट और एक बेहतर साउंड सिस्टम दिया गया है.हालांकि, दोनों एसयूवी कार में एक पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं.
💬 Comments (0)
Leave a Comment