Gorakhpur Jail kaidi Farar: गोरखपुर जेल से दुष्कर्म आरोपी कैदी फरार, जेलर समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड, जेल सुपरिटेंडेंट पर भी गिरी गाज

Gorakhpur Jail kaidi Farar: गोरखपुर जेल से दुष्कर्म आरोपी कैदी फरार, जेलर समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड, जेल सुपरिटेंडेंट पर भी गिरी गाज

Gorakhpur Jail kaidi Farar: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला जेल से एक कैदी के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए डीजी जेल पीसी मीना ने जेलर समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, जेल सुपरिटेंडेंट दिलीप पांडे के खिलाफ विभागीय जांच की संस्तुति की गई है।

Gorakhpur Jail kaidi Farar: गोरखपुर जेल से दुष्कर्म आरोपी कैदी फरार, जेलर समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड, जेल सुपरिटेंडेंट पर भी गिरी गाज

फरार कैदी की पहचान विपिन पुत्र हरिशंकर के रूप में हुई है। वह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जिला जेल में बंद था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैदी किसी कार्य के लिए जेल परिसर के बाहर गया था। इसी दौरान उसने सुरक्षा व्यवस्था में चूक का फायदा उठाया और सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ये भी पढ़ें:  

मामले में सख्त रुख अपनाते हुए डीजी जेल ने जेलर, डिप्टी जेलर और तीन बंदीरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, जेल अधीक्षक दिलीप पांडे की भूमिका की जांच के लिए विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

जेल विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *