Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी अर्टिगा, चालक समेत 9 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार के तीन घायल

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी अर्टिगा, चालक समेत 9 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार के तीन घायल
Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी अर्टिगा, चालक समेत 9 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार के तीन घायल

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के सेढामऊ अंडरपास के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल संख्या 271 के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही एक अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक सहित एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पढ़िए पूरा मामला 

शनिवार को पचदेवरा थाना क्षेत्र के धानीनगला के पास अंडरपास के पास दिल्लीआगरा नेशनल हाईवे पर एक खड़े ट्रक में कार अनियंत्रित होकर जा घुसी और इस भीषण हादसे में कार चालक और 9 साल के मासूम की मौत हो गई। वही मृतकों की पहचान 37 साल के पवन शुक्ला निवासी अयोध्या तथा 9 साल के आर्थिक मिश्रा के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद कार चालक पवन शुक्ला वाहन में बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गंगा एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस 

काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को कार से बाहर निकाला गया। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *