UP IAS Transfer: यूपी में 20 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के सीडीओ और मुंसिपल कमिश्नर बदले

UP IAS Transfer: यूपी में 20 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के सीडीओ और मुंसिपल कमिश्नर बदले

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने 20 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथसाथ विभिन्न जिलों के मुख्य विकास अधिकारी , नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

UP IAS Transfer: यूपी में 20 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के सीडीओ और मुंसिपल कमिश्नर बदले

यहां देखें लिस्ट 

कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, सुधा वर्मा को आयुक्त बनाया गया है। वहीं डॉ. सारिका मोहन को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नेहा शर्मा को भी चिकित्सा शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

जिलों में बदले गए सीडीओ और नगर आयुक्त

प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी और नगर आयुक्तों का भी ट्रांसफर किया गया है। जग प्रवेश को नगर आयुक्त, मथुरावृंदावन नगर निगम के पद से विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

शासन ने जारी किए आदेश

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए यह फेरबदल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *