Hardoi News: खेत का बैनामा कराने के बाद छोटे भाई पर रुपये हड़पने का आरोप, सदमे में बड़े भाई ने दी जान

Hardoi News: खेत का बैनामा कराने के बाद छोटे भाई पर रुपये हड़पने का आरोप, सदमे में बड़े भाई ने दी जान
Hardoi News: खेत का बैनामा कराने के बाद छोटे भाई पर रुपये हड़पने का आरोप, सदमे में बड़े भाई ने दी जान

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र में खेत का बैनामा कराने के बाद रुपये नहीं मिलने से आहत एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के छोटे भाई पर खेत की बिक्री के रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

खेत बेचने के बाद रुपये नहीं मिलने का आरोप

बघौली थाना क्षेत्र के मुनिंदरपुरवा निवासी 46 वर्षीय राम सिंह मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करते थे। मृतक के भांजे राहुल के अनुसार, राम सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे भाई भूरा की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि छोटे भाई राम प्रसाद ने कुछ दिन पहले राम सिंह से एक खेत का बैनामा कराया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें खेत की बिक्री के रुपये नहीं दिए। इसी बात से राम सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे और शराब के आदी हो गए।

शराब पीने के बाद खाया जहर

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को राम सिंह बहमनाखेड़ा बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने पहले शराब पी और बाद में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राम सिंह अपने पीछे पत्नी काली, पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *