Hardoi News: तेज रफ्तार पिकअप से भिड़ी प्राइवेट बस, महिला यात्री की मौत, दो घायल

Hardoi News: तेज रफ्तार पिकअप से भिड़ी प्राइवेट बस, महिला यात्री की मौत, दो घायल
Hardoi News: तेज रफ्तार पिकअप से भिड़ी प्राइवेट बस, महिला यात्री की मौत, दो घायल

हरदोई: हरियावां थाना क्षेत्र के जतुली जूनियर हाई स्कूल के पास स्थित पुलिया पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार पिकअप और प्राइवेट बस की आमनेसामने हुई टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी और चीखपुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, पिहानी से हरदोई जा रही एक प्राइवेट बस जब जतुली पुलिया के पास पहुंची, तभी हरदोई की ओर से तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार रामगुनी पत्नी मुनेश्वर, निवासी झबरियापुरवा थाना हरियावां, की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बस में सवार विधि शुक्ला पुत्री सुधीर शुक्ला, निवासी आजाद नगर , गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं आदेश, पुत्र माखन लाल, निवासी मड़ैया थाना पसिगवां , भी घायल हुए, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां में कराया जा रहा है।

सूचना मिलते ही हरियावां थाना प्रभारी रितेश चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते उसे कुछ ही समय बाद पकड़ लिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *