Hardoi News : मां के साथ सो रही आठ वर्षीय बच्ची को सांप ने डंसा, मेडिकल कॉलेज में मौत

Hardoi News : मां के साथ सो रही आठ वर्षीय बच्ची को सांप ने डंसा, मेडिकल कॉलेज में मौत
Hardoi News : मां के साथ सो रही आठ वर्षीय बच्ची को सांप ने डंसा, मेडिकल कॉलेज में मौत

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र में मां के साथ सो रही आठ वर्षीय बच्ची की सांप के डंसने से मौत हो गई। परिजन उसे पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

सोते समय सांप ने हाथ और पेट में डंसा

जानकारी के अनुसार, लोनार थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी असलम कपड़ों की सिलाई का काम करते हैं। उनके दो बेटों के बीच आठ वर्षीय इकलौती बेटी आलिया एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। असलम ने बताया कि मंगलवार रात आलिया अपनी मां रेशमा के साथ कमरे में बेड पर सो रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे सांप ने उसके हाथ और पेट में डंस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। शरीर पर सांप के काटने के निशान देखकर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए ले गए।

निजी डॉक्टर से मेडिकल कॉलेज तक ले गए

परिजन पहले बच्ची को एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बेटी की मौत के बाद परिजन पहले शव को घर ले गए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *