Hardoi News: हरदोई में बेटे ने लगाई फांसी, देखते ही मां तीसरी मंजिल से कूदी, दोनों की मौत

Hardoi News: हरदोई में बेटे ने लगाई फांसी, देखते ही मां तीसरी मंजिल से कूदी, दोनों की मौत
Hardoi News: हरदोई में बेटे ने लगाई फांसी, देखते ही मां तीसरी मंजिल से कूदी, दोनों की मौत

हरदोई, अमृत विचार। शहर के पिहानी चुंगी क्षेत्र में मंगलवार शाम प्रॉपर्टी डीलर के 17 वर्षीय बेटे ने घर के अंदर फांसी लगा ली। बेटे को फंदे पर लटका देखकर उसकी मां सदमे में तीसरी मंजिल से कूद गईं। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी स्थित पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर रामप्रकाश गुप्ता का 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु गुप्ता मंगलवार शाम घर पहुंचा। इसी दौरान उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना के समय उसकी मां गीता देवी मकान की तीसरी मंजिल पर थीं।

बेटे को देखकर मां ने लगाई छलांग

बताया जा रहा है कि जैसे ही गीता देवी की नजर फांसी पर लटके बेटे पर पड़ी, वह सदमे में चली गईं और तीसरी मंजिल से नीचे कूद गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हिमांशु को फंदे से नीचे उतारा गया और मांबेटे दोनों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पूरे इलाके में पसरा मातम

इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या और उसके बाद सदमे में उठाए गए कदम का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। हिमांशु ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *