Quick Samachar: Creamy Paneer Prawn Curry: अपने जीवन में फिटनेस को तवज्जो देने वाले लोग हमेशा हेल्दी खाने की तलाश में रहते हैं। प्रोटीन से भरपूर खाना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। हमारे शरीर को सभी पोषक तत्वों के साथ प्रोटीन की भी जरूरत होती है। पनीर प्रॉन करी ऐसी ही एक रेसिपी है, जिसे बनाना तो आसान है ही, साथ ही यह सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। की अपनी रेसिपी शेयर की, जो प्रोटीन से भरपूर है और जिसमें कैलोरी भी बहुत कम है।

High Protein Paneer Prawn Recipe: 30 ग्राम प्रोटीन से भरपूर इस क्रीमी करी का स्वाद है लाजवाब, नोट करें रेसिपी​

पनीर बेस्ड यह प्रोटीन रिच रेसिपी में क्रीम कम और प्रोटीन अधिक होते हैं। इसमें प्रॉन को अच्छी तरह पकाया जाता है और फिर पनीर की स्मूद ग्रेवी में तैयार किया जाता है।

इस डिश की एक सर्विंग में लगभग 280 कैलोरी और 30 ग्राम प्रोटीन होता है, साथ ही 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 13 ग्राम फैट और 2 ग्राम फाइबर भी होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

प्रॉन करी

दो लोगों के लिए पनीरप्रॉन करी बनाने के लिए सामग्री

  • 200 ग्राम प्रॉन्स, साफ किए हुए
  • 1.5 बड़ा चम्मच सरसों का तेल या घी
  • 68 लहसुन की कलियाँ, बारीक कटी हुई
  • 1 मध्यम आकार का प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • ½ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1 बड़ा चम्मच टमाटर का पेस्ट
  • नमक स्वाद अनुसार
  • ½ कप पानी या बिना नमक वाला चिकन स्टॉक
  • 100 ग्राम कम फैट वाला पनीर
  • ताजे धनिया के पत्ते

प्रॉन करी

Paneer Prawn Curry बनाने की विधि

  • एक पैन में आधा सरसों का तेल  डालें और तब तक गरम करें जब तक उसमें से हल्का धुआं न निकलने लगे, फिर आंच धीमी कर दें।
  • अब कटा हुआ लहसुन और प्याज डालें। नरम और सुनहरा होने तक भूनें।
  • पैन में प्रॉन्स डालें और एक मिनट तक पकाएं, बस तब तक जब तक वे गुलाबी न होने लगें।
  • अब सारे मसाले और नमक डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • टमाटर का पेस्ट डालें और दो मिनट तक पकाएं।
  • पानी या स्टॉक डालें और तीन से चार मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
  • अब इसमें क्रीमी पनीर का पेस्ट ऐड करेंगे और धीरेधीरे मिलाएंगे। दो मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, जब तक ग्रेवी क्रीमी न हो जाए।

तड़के के लिए

अब तड़के के लिए एक छोटे पैन में बचा हुआ डालेंगे और तब तक गरम करें जब तक धुआं न निकलने लगे। आंच से उतारें, एकएक चुटकी हल्दी और डालें और सीधे करी के ऊपर डाल दें। ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें।

अब तैयार पनीरप्रॉन करी को चावल या रोटी, कटे हुए प्याज, हरी मिर्च और नींबू के टुकड़े के साथ गरमागरम परोसें।