Quick Samachar: श्रीलंका में खेले जा रहे वनडे ट्राई सीरीज के चौथे लीग मैच में अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 38 रन पर आउट हो गए और अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उनके ओपनिंग पार्टनर प्रियांश आर्या ने मिले मौके के फायदा उठाया और टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच में वैभव और प्रियांश ने इंडिया ए के लिए पारी की शुरुआत की क्योंकि प्रभसिमरन सिंह को इस मैच में ड्रॉप कर दिया गया था।

प्रियांश ने 34 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

अफगानिस्तान के खिलाफ जहां वैभव रन बनाने के लिए शुरुआत में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे तो वहीं प्रियांश खुलकर शॉट खेल रहे थे। प्रियांश को पिछले मैच में यानी श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था, लेकिन अपनी वापसी पर उन्होंने कमाल की बैटिंग की और इंडिया ए के लिए अर्धशतक सिर्फ 34 गेंदों पर लगा दिया। प्रियांश ने इस मैच में पहले विकेट के लिए वैभव से साथ मिलकर 48 गेंदों पर 78 रन की अहम साझेदारी की और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

प्रियांश ने 58 में से 46 रन बाउंड्री से जुटाए

प्रियांश ने इस मैच में 42 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली और इस दौरान एक छक्का और 9 चौके भी लगाए। यानी इस मैच में उन्होंने सिर्फ बाउंड्री यानी चौके व छक्कों से ही 42 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 138.10 का रहा। इस टूर्नामेंट में प्रियांश आर्या ने अब तक खेले 3 मैचों में कुल 98 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 13 चौके व 3 छक्के भी जड़े। प्रियांश का रन रेट अब तक 32.66 का रहा जबकि उनका स्ट्राइक रेट 118.07 का रहा।