Quick Samachar: श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले के बाद भयंकर बवाल देखने को मिला था। सुपर ओवर में इंडिया ए की हार के बाद श्रीलंका ए के खिलाफ विशेन हलमबगे और वैभव सूर्यवंशी के बीच धक्कामुक्की हो गई थी। यह मामला सोमवार का था और अब मैच रेफरी की शिकायत पर एक्शन लिया जा चुका है। इसके बाद वैभव और विशेन दोनों पर जुर्माना लगाया गया है।

श्रीलंकाई न्यूज एजेंसी न्यूज वायर के मुताबिक मैच रेफरी ने दोनों खिलाड़ियों की शिकायत की थी। इसके बाद इस मामले की जांच हुई और फिर दोनों को दोषी पाया गया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलमबगे पर 50 प्रतिशत मैच फीस कटने का जुर्माना लगाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक रेफरी ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट क्रिकेट अथॉरिटी को सौंपी थी।

रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक पता चला कि, इस टूर्नामेंट को आईसीसी कंडक्ट नहीं करवा रहा है ऐसे में अंतिम फैसला दोनों बोर्ड के संबंधित अधिकारियों के द्वारा लिया गया। इस जुर्माने के बारे में बीसीसीआई, श्रीलंका क्रिकेट और टूर्नामेंट के किसी अधिकारी द्वारा नहीं की गई। न्यूज वायर ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी साझा की है। जबकि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का एक बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वैभव समेत सभी खिलाड़ियों को खेल पर फोकस करना चाहिए।

Sri Lanka A cricketer Vishen Halambage and India A batter Vaibhav Suryavanshi have reportedly been sanctioned following their heated altercation during the TriNation Series match in Dambulla on Monday.

Newswire learns that the match referee has recommended a fine amounting to… pic.twitter.com/nYdOAv5ndL

— NewsWire 🇱🇰 June 17, 2026

क्या था पूरा मामला?

दरअसल यह मामला तब गरमाया था जब सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को मात दी थी। उसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सेलिब्रेशन करतेकरते वैभव को कुछ बोला था। विशेन हलमबगे ने वैभव सूर्यवंशी के ऊपर कई टिप्पणियां की थीं, इसके बाद वैभव और उनके बीच धक्कामुक्की हो गई थी। फिर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने इस मामले में बीचबचाव किया था।

क्रिकबज द्वारा भी इस पर रिपोर्ट दी गई थी जिसमें श्रीलंकाई खिलाड़ी हलमबगे और श्रीलंका के विकेटकीपर डिकवेल्ला पर जुर्माना लगने की जानकारी दी गई थी।

वैभव सूर्यवंशी ने 76 गेंदें खेलकर लगाए सिर्फ 3 छक्के; अफगानिस्तान के खिलाफ हुए फेल, 4 मैचों में बनाए 117 रन

सिक्सर किंग वैभव श्रीलंका की धरती पर छक्के लगाने को तरसते नजर आए। 4 मैचों में 76 गेंदें खेलकर उनके बल्ले से सिर्फ 3 छक्के निकले और वो एक भी अर्धशतक तक नहीं लगा पाए।