Quick Samachar: शुभमन गिल और इशान किशन की शानदार शतकीय पारी के दमपर 3 मैचों की वनडे सीरीज में बुधवार को भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 402 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम ने आठवीं बार वनडे क्रिकेट में 400 से ज्यादा रन बनाए। इससे पहले उसने 31 महीने पहले नवंबर 2023 में 400 रन बनाए थे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच था। इसके साथ ही वनडे में उसने सबसे ज्यादा बार 400 रन बनाने के मामले में इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया और साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली।

इंग्लैंड ने 7 बार और साउथ अफ्रीका ने 8 बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। वनडे में भारतीय टीम का सर्वोच्च स्कोर 5 विकेट पर 418 रन है। उसने दिसंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में यह स्कोर खड़ा किया था। श्रीलंका के खिलाफ 2009 में उसने 7 विकेट पर 414 रन बनाए थे। 2007 वनडे वर्ल्ड कप में उसने 5 विकेट पर 413 रन बनाए थे। नीचे भारत की 400 से ज्यादा रन की पूरी लिस्ट दी गई है। नोट लिस्ट में भारतअफगानिस्तान मैच का रिकॉर्ड नहीं है।

भारतीय क्रिकेट — ODI रिकॉर्ड
जब भारत ने ODI में 400+ रन बनाए
7 बार का इतिहास — 2007 से 2023 तक
सम्पूर्ण सूची
418/5 — भारत का सर्वोच्च ODI स्कोर
भारत ने अब तक ODI में 7 बार 400 या उससे अधिक रन बनाए हैं। सर्वोच्च स्कोर 418/5 है जो 2011 में इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था। ये सातों मैच भारत ने जीते।

400+ स्कोर की पूरी सूची

दशकवार विश्लेषण
20072010 में सबसे ज्यादा, हालिया दौर में पुनरागमन
भारत ने 2007 से 2010 के बीच 3 बार 400+ रन बनाए। 20112014 में 2 बार और फिर 20222023 में एक बार फिर यह उपलब्धि दो बार हासिल की। ODI विश्व कप 2023 के दौरान बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ 410/4 सबसे हाल का है।

7
कुल बार 400+
सभी मैच जीते

418
सर्वोच्च स्कोर
इंदौर, 2011

16
साल का सफर
2007 2023

दशकवार विवरण
2007 2010
3 बार
413/5 बनाम बरमूडा — पोर्ट ऑफ स्पेन मार्च 2007
414/7 बनाम श्रीलंका — राजकोट दिसंबर 2009
401/3 बनाम दक्षिण अफ्रीका — ग्वालियर फरवरी 2010

2011 2014
2 बार
418/5 बनाम वेस्टइंडीज — इंदौर दिसंबर 2011
404/5 बनाम श्रीलंका — ईडन गार्डन्स नवंबर 2014

2022 2023
2 बार
409/8 बनाम बांग्लादेश — चटगांव दिसंबर 2022
410/4 बनाम नीदरलैंड्स — बेंगलुरु नवंबर 2023

मैदानवार
घर पर 5 बार, विदेश में 2 बार
भारत ने 7 में से 5 बार 400+ का स्कोर घरेलू मैदानों पर बनाया है। इंदौर, राजकोट, बेंगलुरु, ईडन गार्डन्स और ग्वालियर — सभी अलगअलग मैदानों पर यह कारनामा हुआ। विदेश में पोर्ट ऑफ स्पेन और चटगांव में यह उपलब्धि मिली।

5
घरेलू मैदान
इंदौर, राजकोट, बेंगलुरु,
ईडन गार्डन्स, ग्वालियर

2
विदेशी मैदान
पोर्ट ऑफ स्पेन
चटगांव

मैदानवार सूची

स्रोत: ESPNcricinfo / ICC ODI Records

गिलइशान का तूफानी शतक

इशान किशन ने 71 और शुभमन गिल ने 77 गेंद पर शतक पूरा किया। कप्तान के तौर पर गिल का यह पहला शतक था। इशान ने चार साल बाद शतक लगाया। इस साझेदारी के बदौलत भारत ने 35.5 ओवर में 300 रन बना लिए।