Quick Samachar: इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले हो चुका है, अब गुरुवार को इंग्लैंड की महिला टीम ने भी अपना टेस्ट स्क्वाड घोषित किया है। इंग्लैंड की कप्तानी नेट सीवर ब्रंट को सौंपी गई है। जबकि भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी।
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर 10 जुलाई से एकमात्र महिला खेला जाएगा। इसलिए इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय मजबूत स्क्वाड का ऐलान किया है। भारतीय महिला टीम 5 साल बाद इंग्लैंड में कोई टेस्ट मैच खेलेगी। हालांकि, पिछली बार 2023 में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। उस मैच में भारत ने 347 रन से जीत दर्ज की थी।
इंग्लैंड में पिछली बार टीम इंडिया टेस्ट मैच ड्रॉ करवाने में कामयाब रही थी। ने आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल मार्च 2025 में पर्थ के वाका मैदान पर खेला था। वहां भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। अब टी20 वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर महिला टीम का रेड बॉल क्रिकेट में इम्तिहान होने वाला है।
लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की महिला टीम
नेट सीवर ब्रंट , टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन कोलेमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इसी वोंग।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर , , शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष , श्री चरणी, यास्तिका भाटिया , नंदनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा।
Analysis: महिला विश्व कप में भारत की 2 मैच में 2 बड़ी जीतें, लेकिन कमजोर कड़ियां बरकरार
शेफाली वर्मा के अर्धशतक और टी20 वर्ल्ड कप में भारत के पहले 200+ स्कोर के दम पर टीम ने नीदरलैंड्स को 95 रन से हराया। हालांकि, बड़ी जीत के बावजूद डेथ ओवरों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कुछ सवाल बाकी हैं, जिनकी असली परीक्षा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी।
💬 Comments (0)
Leave a Comment