Quick Samachar: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। शैफाली का यह टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक था। इसके साथ ही उन्होंने 6 साल और 15 पारियों का सूखा खत्म किया। शैफाली का यह चौथा टी20 विश्व कप है। उन्होंने पहला टी20 विश्व कप 2020 में खेला था। यह शैफाली का चौथा टी20 विश्व कप है।

नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शैफाली वर्मा ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 115 रन जोड़े। शैफाली ने अपनी पारी में 10 चौके लगाए और 144.74 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पाकिस्ता के खिलाफ शैफाली अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई थीं। उन्होंने छक्के से खाता खोला, लेकिन उसके बाद पवेलियन लौट गईं।

शैफाली वर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

शैफाली वर्मा ने 2020 टी20 वर्ल्ड कप में 5 मैच खेले थे और 163 रन बनाए थे। 2023 में 5 मैच में 102 रन बनाए। 33 उनका सर्वोच्च स्कोर है। 2024 में उन्होंने 4 मैच में 97 रन बनाए। 2026 में 2 मैच में उन्होंने 56 रन बनाए। शैफाली ने टी20 वर्ल्ड कप में 16 पारियों में कुल 423 रन बनाए। 55 उनका सर्वोच्च स्कोर है। शैफाली वर्मा ने टी20 में 108 मैच खेले हैं। 27.55 के औसत से 2783 रन बनाए हैं। 81 उनका सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने 12 विकेट भी लिए हैं।

त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल का समीकरण

इंडिया A ने शानदार प्रदर्शन के साथ ट्राईनेशन ए सीरीज के फाइनल में जगह बनाई। अब श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के बीच मुकाबला होगा, जहां अफगानिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी जीत की जरूरत है।