International Youth Day 2026: पुरानी पीढ़ी के लिए काम ही सबकुछ, Gen Z को चाहिए वर्क लाइफ बैलेंस, पहले के लोग ज्यादा इमोशनल, आज के युवा काफी प्रैक्टिकल

International Youth Day 2026: पुरानी पीढ़ी के लिए काम ही सबकुछ, Gen Z को चाहिए वर्क लाइफ बैलेंस, पहले के लोग ज्यादा इमोशनल, आज के युवा काफी प्रैक्टिकल

International Youth Day 2026: आज 12 अगस्त को विश्व युवा दिवस है। आज के युवा की बात हो…तो सबसे पहले नाम आता है Gen Z का। वही Gen Z, जो सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने से नहीं डरती, जो गलत लगता है, उस पर सवाल करती है और जरूरत पड़े तो सड़क पर उतरकर भी अपनी आवाज बुलंद कर देती है। लेकिन सवाल ये है जिस Gen Z की आवाज इतनी बुलंद है, उसकी बात पुरानी पीढ़ी को समझ क्यों नहीं आती?

वहीं दूसरी तरफ पुरानी पीढ़ी भी कहती है…हमने भी जिंदगी देखी है, संघर्ष किया है, बिना Google और ChatGPT के फैसले लिए हैं। तो हमारी बात आज गलत कैसे हो गई? यानी एक तरफ है अनुभव, तो दूसरी तरफ है एक्सपेरिमेंट।

एक तरफ है पहले नौकरी बचाओ…दूसरी तरफ पहले अपनी जिंदगी बचाओ। एक तरफ कहा जाता है हमारे जमाने में ऐसा नहीं होता था और Gen Z पूछती है हमारे जमाने में भी ऐसा ही क्यों होना चाहिए? बस यहीं से शुरू होती है पुरानी और नई पीढ़ी के बीच की कशमकश। लेकिन आज फैसला नहीं होगा कि कौन सही है और कौन गलत। आज कोशिश होगी ये समझने की कि आखिर दोनों पीढ़ियां सोचती कैसे हैं?

आखिर दोनों पीढ़ियों के बीच इतना अंतर आया कहां से ?

अगर हम Gen Z के नजरिए से बात करें तो Gen Z के लिए दुनिया पहले जैसी नहीं है। आज नौकरी के विकल्प ज्यादा हैं, काम करने के तरीके बदल गए हैं। सोशल मीडिया ने दुनिया को करीब ला दिया है और जानकारी एक क्लिक पर मिल जाती है। इसलिए Gen Z सवाल करती है अगर कोई चीज मुझे खुश नहीं कर रही, तो सिर्फ इसलिए क्यों निभाऊं क्योंकि पहले लोग निभाते थे ? उनके लिए जिंदगी सिर्फ नौकरी, शादी और जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है। मेंटल पीस, पर्सनल स्पेस, करियर ग्रोथ और वर्क लाइफ बैलेंस भी उतने ही जरूरी हैं।

वहीं पुरानी पीढ़ी का कहना है कि जिंदगी सिर्फ पसंद के हिसाब से नहीं चलती। उन्होंने सीमित संसाधनों में पढ़ाई की, मुश्किल हालात में नौकरी की, परिवार की जिम्मेदारियां उठाईं और कई बार अपनी इच्छाओं को पीछे रखा। उनके लिए स्थिरता, जिम्मेदारी और धैर्य जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी रहे हैं। यानी अंतर सिर्फ उम्र का नहीं है दोनों पीढ़ियों के अनुभव और परिस्थितियां अलग हैं।

Gen Z नौकरी को अलग नजरिए से क्यों देखती है ?

Gen Z का मानना है कि नौकरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी जिंदगी नहीं। Gen Z सिर्फ salary नहीं देखती। वो पूछती है क्या काम का माहौल अच्छा है? ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। क्या growth मिलेगी ? क्या काम और निजी जिंदगी के बीच balance है? क्या मेरी मेहनत की कद्र हो रही है ? इसीलिए Gen Z के लिए नौकरी बदलना हमेशा failure नहीं है। कई बार वो इसे better opportunity की तलाश मानती है।

तो इधर पुरानी पीढ़ी कहती है पहले नौकरी मिलना ही बड़ी बात थी। इसलिए उनके लिए नौकरी छोड़ना बड़ा फैसला है। उनकी सोच में नौकरी के साथ security जुड़ी है। घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, परिवार की जिम्मेदारी और भविष्य की चिंता। उनके लिए सवाल होता है नई नौकरी की गारंटी क्या है ? जबकि Gen Z पूछती है अगर यहां ग्रोथ नहीं है तो रुकने की वजह क्या है ?

Gen Z को सबसे ज्यादा क्या चाहिए ?

शायद सबसे पहले Respect और Freedom। Gen Z चाहती है कि उससे सिर्फ इसलिए आदेश न माना जाए क्योंकि सामने वाला उम्र में बड़ा है। वो सवाल पूछना चाहती है। अपनी राय रखना चाहती है। अपने फैसले खुद लेना चाहती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि Gen Z जिम्मेदारी नहीं चाहती।बल्कि वो चाहती है कि जिम्मेदारी के साथ अपनी जिंदगी पर अधिकार भी हो।

पुरानी पीढ़ी क्या कहती है ?

पुरानी पीढ़ी को लगता है कि आज के युवाओं को बहुत जल्दी सब कुछ चाहिए। Career भी जल्दी बनाना है, पैसे भी जल्दी चाहिए, आजादी भी चाहिए और परेशानी आते ही रास्ता बदलने का विकल्प भी। उन्हें लगता है कि धैर्य थोड़ा कम हो गया है।

पुरानी पीढ़ी को Gen Z का व्यवहार क्यों खटकता है ?

क्योंकि उन्हें कई बार Gen Z का सवाल करना बदतमीजी लगता है। जहां पुरानी पीढ़ी कहती है बड़ों की बात सुनो। वहीं Gen Z कहती है बात सही है तो उम्र देखने की जरूरत क्यों ? पुरानी पीढ़ी के लिए सम्मान का मतलब है बड़ों की बात मानना। Gen Z के लिए सम्मान का मतलब है एकदूसरे की बात सुनना। और शायद यहीं सबसे बड़ा communication gap पैदा होता है।

ये भी पढ़ें: 

क्या Gen Z सच में कम मेहनती है ?

इस सवाल का जवाब शायद इतना आसान नहीं है। पुरानी पीढ़ी कहती है। हमने 1012 घंटे काम किया है, आज के बच्चे थोड़ी परेशानी में नौकरी छोड़ देते हैं। लेकिन Gen Z का जवाब है हम भी मेहनत करते हैं, बस मेहनत की परिभाषा बदल गई है। आज का युवा सिर्फ ऑफिस में बैठकर काम नहीं करता।

Digital jobs, Freelancing, Content Creation, Startups, Remote Work और नएनए Career Options ने मेहनत का तरीका बदल दिया है। Gen Z की मेहनत शायद अलग दिखाई देती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मेहनत कम है। हां, ये भी सच है कि हर Gen Z मेहनती नहीं है। जैसे हर पुरानी पीढ़ी का व्यक्ति perfect नहीं था। हर पीढ़ी में मेहनती भी होते हैं और लापरवाह भी।

ये भी पढ़ें: 

दोनों पीढ़ियों को क्या करना होगा ?

Gen Z और पुरानी पीढ़ी के बीच सोच का अंतर होना स्वाभाविक है, क्योंकि दोनों की परवरिश, अनुभव और समय अलग रहा है। पुरानी पीढ़ी ने संघर्ष, बचत, स्थिर नौकरी और सामाजिक जिम्मेदारियों को ज्यादा महत्व दिया, जबकि Gen Z व्यक्तिगत आजादी, अपनी पसंद, करियर में flexibility, worklife balance और mental space को ज्यादा महत्व देती है।

एकदूसरे को समझने के लिए सबसे जरूरी है कि दोनों पीढ़ियां एकदूसरे को बदलने या गलत साबित करने के बजाय पहले सुनें और समझें। पुरानी पीढ़ी को हर नई सोच को गैरजिम्मेदार या संस्कारों से दूर नहीं मानना चाहिए, वहीं Gen Z को भी हर पुरानी सलाह को आउटडेटेड या रोकटोक समझने से बचना चाहिए। बड़े अपने अनुभव शेयर करें, लेकिन फैसला थोपें नहीं और युवा अपनी बात रखें, लेकिन अनुभव की अहमियत को भी समझें।

साथ बैठकर बातचीत करना, एकदूसरे के अनुभव और पसंद जानना और बिना जज किए सवाल पूछना इस दूरी को कम कर सकता है। आखिरकार दोनों पीढ़ियों को यह समझना होगा कि पुरानी पीढ़ी के पास अनुभव है और Gen Z के पास नई सोच, जब अनुभव और नई सोच साथ आते हैं, तभी बेहतर भविष्य बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *