June 2026 Vrat-Tyohar: इस महीने पड़ेंगे कई खास पर्व, देखिए पूरे महीने का Festival Calendar
India
📅 20 June 2026
🕐 14:12
💬 No comments
👁️ 0 views
Quick Samachar:
धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से जून का महीना बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि जून के महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। जिनको बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने परमा एकादशी, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या, वट सावित्री व्रत और आषाढ़ माह की शुरूआत आदि है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जून के महीने में कबकौन से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।
तारीख त्योहार और व्रत
3 जून 2026 विभुवन संकष्टी
7 जून 2026 अधिक भानु सप्तमी
8 जून 2026 अधिक कालाष्टमी, अधिक मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
11 जून 2026 परम एकादशी
12 जून 2026 परम एकादशी पारण, अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी, शुक्र प्रदोष व्रत
13 जून 2026 मासिक कार्तिगाई, अधिक मासिक शिवरात्रि
14 जून 2026 रोहिणी व्रत, अधिक दर्श अमावस्या
15 जून 2026 ज्येष्ठ अधिक मास समाप्त, मिथुन संक्रान्ति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या
18 जून 2026 प्रद्युम्न चतुर्थी
19 जून 2026 स्कन्द षष्ठी
20 जून 2026 जमाई षष्ठी
21 जून 2026 भानु सप्तमी
22 जून 2026 धूमावती जयन्ती, मासिक दुर्गाष्टमी
23 जून 2026 महेश नवमी
25 जून 2026 गायत्री जयन्ती, निर्जला एकादशी
26 जून 2026 निर्जला एकादशी पारण, रामलक्ष्मण द्वादशी
27 जून 2026 शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत
29 जून 2026 वट पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयन्ती, बटुक भैरवी जयन्ती, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
30 जून 2026 आषाढ़ प्रारम्भ
परम एकादशी 2026 डेट और समय
वैदिक पंचांग के मुताबिक इस बार 11 जून 2026 को परम एकादशी व्रत किया जाएगा।
अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 11 जून 2026 की रात 12:57 मिनट पर होगी।
वहीं अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की समाप्ति 11 जून की रात 10:36 मिनट पर होगी।
निर्जला एकादशी 2026 डेट और समय
वैदिक पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 24 जून 2026 की शाम 06:12 मिनट पर होगी। वहीं अगले दिन यानी की 25 जून की रात 08:09 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा।
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 डेट और समय
वैदिक पंचांग के मुताबिक 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा।
वहीं पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 29 जून 2026 की रात 03:06 मिनट पर होगी।
वहीं इस तिथि की समाप्ति 30 जून की सुबह 05:26 मिनट पर होगी।
💬 Comments (0)
Leave a Comment