Kanpur News : बहन से छेड़छाड़ का विरोध बना मौत की वजह, भाई की सिर कुचलकर हत्या; रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

Kanpur News : बहन से छेड़छाड़ का विरोध बना मौत की वजह, भाई की सिर कुचलकर हत्या; रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव
Kanpur News : बहन से छेड़छाड़ का विरोध बना मौत की वजह, भाई की सिर कुचलकर हत्या; रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

कानपुर, अमृत विचार। बाबूपुरवा में बहन से अश्लील इशारे व छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने लोडर चालक का सिर कुचलकर हत्या कर दी। युवक गुरुवार सुबह घर से शौच के लिए निकला था, तभी आरोपी ने पीछा कर उसके सिर पर वजनी चीज से हमला कर दिया।

डिग्गी तालाब के पास रेलवे ट्रैक के किनारे युवक को लहुलूहान अवस्था में देखकर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे हैलट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी कुछ दिन पहले ही छेड़खानी के मामले में जेल से छूटकर आया था। उसके बाद फिर युवक से उसका कई बार विवाद हुआ था। जूही के टुनटुनिया फाटक साईंपुरवा निवासी 23 वर्षीय साहिल लोडर चालक था।

परिवार में पत्नी व दो बेटियां हैं। पल्लेदार पिता ने बताया कि इलाके का रहने वाला अरुण गुप्ता उनकी बेटी से करीब दो साल से छेड़खानी कर रहा था। बेटी के घर से बाहर निकलने पर अरुण उससे अश्लील इशारे करता। रास्ते में रोक लेता और अपशब्द कहता। बेटी की शिकायत पर अरुण के परिजनों से शिकायत की, लेकिन उसके घरवालों ने अभद्रता कर भगा दिया। परेशान होकर बेटी ने 18 जुलाई 2025 को आरोपी के खिलाफ जूही थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिजनों के अनुसार आरोपी मामले में जेल गया था। कुछ दिन बाद छूटकर बाहर आया और फिर बेटी से छेड़खानी करने लगा। जिसका बेटे ने कई बार विरोध किया। दोनों के बीच विवाद भी हुआ। पीड़िता बहन के अनुसार विवाद के दौरान अरुण ने भाई को धमकाया था। कहा था कि अब आरपार की लड़ाई होगी। तुझे छोड़ेंगे नहीं। घरवालों ने बताया कि गुरुवार सुबह साहिल शौच के लिए डिग्गी तालाब के पास गया था। उसके बाद नहीं लौटा। दो घंटे बाद करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे वह लहुलूहान अवस्था में मिला। राहगीरों व इलाकाई लोगों ने इसकी जानकारी बाबूपुरवा पुलिस को दी। 

पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि लोडर चालक का सिर व चेहरे पर किसी वजनी चीज से प्रहार किया है। सिर व चेहरा कुचलकर हत्या की गई है। 

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपी अरेस्ट 

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि टीपी नगर स्थित रेलवे कॉलोनी के समीप रेलवे यार्ड में युवक का शव मिला था। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि आरोपी अरुण ने साहिल के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या की है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *