
कानपुर। शहर के हैलेट हॉस्पिटल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ENT और रेडियोलॉजी विभाग के पास स्थित बिजली के पैनल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। उनकी सतर्कता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने के कारण ENT और रेडियोलॉजी विभाग का काम अस्थायी रूप से ठप हो गया, जिससे जांच और उपचार के लिए आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और आवश्यक सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है।
खबर अपडेट हो रही है…