Kia Syros EV खरीदने का प्लान? जानें सभी वेरिएंट की कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

Kia Syros EV खरीदने का प्लान? जानें सभी वेरिएंट की कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.50 लाख रुपये रखी गई है. यह इलेक्ट्रिक एसयूवी उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई गई है जो शहर और हाईवे दोनों के लिए लंबी रेंज वाली आधुनिक इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं. इसका मुकाबला टाटा नेक्सन EV, एमजी विंडसर EV और महिंद्रा XUV 3XO EV जैसी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा.

Kia Syros EV खरीदने का प्लान? जानें सभी वेरिएंट की कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

Kia Syros EV वेरिएंट

Kia Syros EV कुल पांच वेरिएंट में आती है. इनमें HTK, HTK Plus, HTX, HTX Plus और XLine शामिल हैं. इसकी कीमत 13.50 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये तक जाती है. बेस वेरिएंट HTK केवल छोटे बैटरी पैक के साथ आता है, जबकि टॉप वेरिएंट HTX Plus और XLine में बड़ी बैटरी दी गई है. HTK Plus और HTX वेरिएंट दोनों बैटरी विकल्पों में खरीदे जा सकते हैं.

Kia Syros EV बैटरी पैक

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी पैक दिए हैं. छोटा बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर लगभग 443 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है. वहीं बड़ा बैटरी पैक 526 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम बताया गया है. यह लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

42 किलोवाटघंटे 51.4 किलोवाट घंटा
एचटीके ₹ 13.50 लाख ना
एचटीके प्लस ₹ 15 लाख ₹ 17 लाख
एचटीएक्स ₹ 16 लाख ₹ 18 लाख
एचटीएक्स प्लस ना ₹ 19.50 लाख
एक्सरेखा ना ₹ 20 लाख

Kia Syros EV कलर ऑप्शन और मुकाबला

कलर की बात करें तो Kia Syros EV कुल 9 कलर ऑप्शन में आती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इनमें मैट और ग्लॉसी दोनों तरह के कलर शामिल हैं. हालांकि XLine वेरिएंट के लिए कुछ चुनिंदा रंग ही उपलब्ध होंगे, जिससे इसकी अलग पहचान बनी रहेगी.भारतीय बाजार में Kia Syros EV का मुकाबला कई नई और मौजूदा इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा. इनमें टाटा नेक्सन EV, टाटा कर्व EV, एमजी विंडसर EV, महिंद्रा XUV 3XO EV, महिंद्रा BE 6, मारुति e Vitara, टोयोटा Urban Cruiser EV और VinFast की आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं.

बैटरी पैक 42 किलोवाटघंटे
51.4 किलोवाट घंटा
दावा की गई सीमा 443 किमी 526 किमी
अधिकतम शक्ति 133 बीएचपी 169 बीएचपी
अधिकतम टॉर्क 255 एनएम 255 एनएम

अगर आप 15 से 20 लाख रुपये के बजट में लंबी रेंज, आधुनिक फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो Kia Syros EV आपके लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *