
बरेली, अमृत विचार। सावन के शुभारंभ के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार अलर्ट हो गई है। उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्णा गुरुवार को बरेली पहुंच रहे हैं। शासन के दोनों शीर्ष अधिकारी रुहेलखंड में विकास की स्थिति, कांवड़ यात्रा की तैयारी और कानून व्यवस्था का हाल जानेंगे। बरेलीमुरादाबाद मंडल के कमिश्नर, एडीजी, डीआईजी, डीएम और एसपी बैठक में मौजूद होंगे। मूल फोकस कांवड़ यात्रा पर होगा। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को कोई समस्या नहीं आए। इस पर अधिकारियों की कसरत का जायजा लेंगे।
आजगुरुवार को सावन का पहला दिन है। गंगा जल लाने के लिए शिव भक्त तैयार हैं। रुहेलखंड जोन के हर जिले में पुलिसप्रशासन ने कांवड़ यात्रा के रूट पर यातायात व्यवस्था पुख्ता कर ली है। कानूनव्यवस्था चुस्तदुरुस्त रहेगी। इसके लिए हर जिले में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। कांवड़ मार्गों पर पुलिसप्रशासन की नजर रहेगी। यहां किसी भी तरह का व्यवधान पैदा न हो। शासन से लेकर प्रशासन स्तर तक, हर पल इसकी निगरानी होगी। फिल्हाल सावन में साफसफाई, बिजलीपानी, सड़कों की मरम्मत और ट्रैफिक व्यवस्था की कसरत चल रही है।
कछला घाट पहुंचे एडीजी
डीजीपी के दौरे से पहले एडीजी रमित शर्मा ने बदायूं के कछला गंगा घाट का दौरा किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बरेली मंडल के अधिकांश कांवड़िये कछला घाट से ही गंगा जल लाते हैं। पुलिसप्रशासन ने घाट पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। कानून व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी तैयारियां हो गई हैं।
ये भी पढ़ें