Lucknow News: जन भवन में विधिविधान से हुआ रुद्राभिषेक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भगवान शिव का किया पूजन

Lucknow News: जन भवन में विधिविधान से हुआ रुद्राभिषेक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भगवान शिव का किया पूजन

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जन भवन में रविवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन विधिविधानपूर्वक संपन्न हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रुद्राभिषेक में शामिल होकर भगवान शिव का विधिवत पूजन और अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने लोक मंगल और प्रदेश की सुखसमृद्धि की कामना की।

मंत्रोच्चारण और आरती में शामिल हुए अधिकारीकर्मचारी

रुद्राभिषेक के दौरान जन भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने सामूहिक रूप से मंत्रोच्चारण, पूजन और आरती में हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान जन भवन परिसर में श्रद्धा और भक्तिभाव का माहौल रहा। पूजनअनुष्ठान विधिविधान से संपन्न होने के बाद सभी ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

राज्यपाल ने सभी से जाना कुशलक्षेम

रुद्राभिषेक संपन्न होने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आयोजन में शामिल प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उनके घरपरिवार का कुशलक्षेम जाना। राज्यपाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजनों से उनके सुखस्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।

कई वर्षों से चली आ रही है रुद्राभिषेक की परंपरा

जन भवन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन में रुद्राभिषेक के आयोजन की परंपरा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। इस आयोजन में जन भवन के अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से श्रद्धापूर्वक शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *