Lucknow News : रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, राजेंद्र नगर के लोगों ने किया हंगामा

Lucknow News : रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, राजेंद्र नगर के लोगों ने किया हंगामा
Lucknow News : रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, राजेंद्र नगर के लोगों ने किया हंगामा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के राजेंद्र नगर क्षेत्र में रविवार को रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रेजिडेंशियल एरिया में कमर्शियल मोबाइल टावर लगाया जा रहा है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने टावर लगाए जाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। प्रदर्शन में नितिन श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, संतोष पांडे, रश्मि श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह का कमर्शियल टावर लगाए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने प्रशासन से टावर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने और मामले की जांच कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *