Lucknow University में पेपर लीक को लेकर ABVP का प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की, गैर भाजपा सरकारों के शिक्षा मंत्रियों से मांगा इस्तीफा

Lucknow University में पेपर लीक को लेकर ABVP का प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की, गैर भाजपा सरकारों के शिक्षा मंत्रियों से मांगा इस्तीफा
Lucknow University में पेपर लीक को लेकर ABVP का प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की, गैर भाजपा सरकारों के शिक्षा मंत्रियों से मांगा इस्तीफा

लखनऊ। पेपर लीक के मुद्दे पर सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय का माहौल उस समय गर्मा गया, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकलने की कोशिश की। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया, जिसके चलते हल्की धक्कामुक्की की स्थिति बन गई।

प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद डिंपल यादव और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विपक्ष पेपर लीक के मुद्दे पर केवल चुनिंदा राज्यों में ही आवाज उठाता है, जबकि गैरएनडीए सरकारों वाले राज्यों में सामने आए मामलों पर चुप्पी साध लेता है।

जंतरमंतर के बाद बदला सियासी नैरेटिव

जंतरमंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों का आंदोलन समाप्त होने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बाद अब पेपर लीक का मुद्दा नई राजनीतिक दिशा में बढ़ता दिख रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी क्रम में ABVP ने गैरभाजपा शासित राज्यों में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर विपक्ष को घेरना शुरू कर दिया है। ABVP का कहाना है पंजाब, कर्नाटक और भी कई सारे राज्य हैं जहां पेपर लीक हो रहा है तो अब वहां भी इस्तीफे होने चाहिए क्योंकि तभी यह न्याय होगा। नहीं तो विपक्ष न्याय का रोना छोड़ दे।

गेट नंबर1 पर जुटे छात्र, पुलिस ने रोका

दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में छात्र लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर1 पर एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ प्रदर्शनकारी परिसर से बाहर निकलकर मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन पहले से तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाने की भी कोशिश की, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय परिसर के भीतर ही रोक दिया।

गैरएनडीए राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन में शामिल छात्र आलोक मिश्रा ने कहा कि जिन राज्यों में कथित तौर पर पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, वहां के शिक्षा मंत्रियों को भी जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि विपक्ष यदि छात्रों के हितों की बात करता है तो उसे सभी राज्यों के मामलों पर समान रूप से आवाज उठानी चाहिए।

‘सभी राज्यों के लिए एक जैसा रवैया अपनाएं’

छात्र जतिन शुक्ला ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीतिक दलों का रुख निष्पक्ष होना चाहिए। उनका कहना था कि यदि किसी राज्य में ऐसी घटना होती है तो उस पर समान रूप से प्रतिक्रिया दी जानी चाहिए।

वहीं छात्र अनुरान ने भी कहा कि विपक्ष को गैरएनडीए शासित राज्यों में सामने आने वाले पेपर लीक मामलों पर भी उतनी ही गंभीरता दिखानी चाहिए, जितनी अन्य राज्यों के मामलों में दिखाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *