Quick Samachar: क्या आप भी आम की गुठलियों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. जबिक इससे घर पर ही मसालेदार टेस्टी सब्जी तैयार करके खाई जा सकती है. इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और चुटकियों में इनकी टेस्टी मैंगो सीड करी तैयार हो जाती है. आम को भारत में फलों का राजा कहा जाता है क्योंकि बच्चे हो या बड़े…अमूमन हर कोई इसके स्वाद का दीवाना होता है. आम स्वाद में मीठा होने के साथसाथ कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. कई रिसर्च के मुताबिक ये शरीर के लिए बेहद जरूरी विटामिन सी का भी बेहतरी सोर्स होता है.

आम को खाने के तरीके कई हैं जिसमें इसका मैंगो शेक बनाना हर किसी का ऑलटाइम फेवरेट है. वैसे इसकी चटनी, काटकर खाना और अलगअलग तरह की ड्रिंक्स तैयार करके इसका लुत्फ उठाने की बात ही अलग है. चलिए आपको बताते हैं कि आप आम की गुठली से कैसे टेस्टी सब्जी तैयार करके खा सकते हैं.
आम से बनने वाली अलगअलग चीजें
भारतीयों के फेवरेट फल आम को देश में अलगअलग तरीकों से खाया जाता है. इनमें आम का अचार आम की चटनी, आम पन्ना, आम का मुरब्बा, आम का जैम, आम की खीर, आम का हलवा, आम की बर्फी, मैंगो कुल्फी, मैंगो आइसक्रीम, मैंगो केक और मैंगो पेस्ट्री, मैंगो शेक, मैंगो लस्सी, आम की लौंजी और मैंगो कैंडी का नाम शामिल है. लेकिन इसकी गुठलियों को कूड़ा समझकर फेंक दिया जाता है. जानें आम के बीजों की सब्जी कैसे बनाई जा सकती है.
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
आम की गुठलियां
सरसों के दाने
ऑयल
लाल मिर्च, हल्दी, सौंठ और दूसरे मसालों का पाउडर
नमक
हरा धनिया
ऐसे तैयार करें टेस्टी आम की गुठली की सब्जी
- सबसे पहले आम की गुठलियों को धो लें और इन्हें धूप में सुखा लें. अब इन्हें किसी चीज से फोड़ लें और अंदर के सफेद बीजों को निकाल लें.
- इसके बाद इन सफेद बीजों की स्किन को हटाएं और चाकू से छोटाछोटा काट लें.
- अब बारी आती है इन्हें उबालने की लेकिन पहले दो से तीन बार अच्छे से धो लें. अब इन्हें कुकर में डालें और नमक डालकर तीन से चार सींटी लगाएं. उबालने के बाद इन्हें छान लें और साइड में रख दें.
- अब पैन में रिफाइंड या सरसों का तेल लें और इसमें मस्टर्ड सीड्सकरी पत्ता डाल दें.
- थोड़ा भून लेने के बाद ऑयल में उबले आम के बीज डालें और सभी मसाले भी ऐड कर दें. कुछ देर पकाएं और आपकी मैंगो सीड करी तैयार है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment