Monsoon Alert: 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का खतरा, यूपीबिहार समेत कई राज्यों के लिए IMD का हाई अलर्ट

Monsoon Alert: 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का खतरा, यूपीबिहार समेत कई राज्यों के लिए IMD का हाई अलर्ट
Monsoon Alert: 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का खतरा, यूपीबिहार समेत कई राज्यों के लिए IMD का हाई अलर्ट

शभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग ने 21 जुलाई के लिए उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज आंधी और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 16 राज्यों में खराब मौसम की स्थिति बन सकती है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत में मानसून रहेगा बेहद सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक उत्तरपश्चिम और उत्तरपूर्व भारत में मानसून सक्रिय रहेगा। दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जबकि उत्तरी झारखंड और बिहार के ऊपर बने सिस्टम के कारण मौसम और अधिक सक्रिय हो सकता है। इसका असर कई राज्यों में भारी वर्षा और तेज हवाओं के रूप में देखने को मिलेगा।

इन 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

21 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मूकश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और केरल में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। कई स्थानों पर हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

दिल्ली का मौसम: बारिश और तेज हवाओं की संभावना

दिल्ली में 21 जुलाई को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों के लिए चेतावनी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मैनपुरी, एटा, कानपुर, कन्नौज, झांसी, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 27°C रहने की संभावना है।

बिहार में भी बारिश और तूफान का खतरा

बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, भोजपुर, कैमूर, नवादा, नालंदा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, बेगूसराय और किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी जारी की गई है। पटना का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 27°C रहने का अनुमान है।

झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल में भी मौसम रहेगा खराब

झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और बोकारो सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भारी बारिश के साथ 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, शिमला, मंडी और सोलन सहित कई जिलों में भी तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मूकश्मीर, पंजाब और राजस्थान में भी असर

जम्मूकश्मीर के पुंछ, राजौरी, जम्मू, अनंतनाग और कुपवाड़ा में भारी बारिश की संभावना है।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, संगरूर और गुरदासपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

राजस्थान के अलवर, अजमेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, सीकर और पाली सहित कई जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी अलर्ट

मध्य प्रदेश के जबलपुर, उज्जैन, देवास, विदिशा, छिंदवाड़ा और धार सहित कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी और नर्मदा जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ और महासमुंद में तेज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।

ओडिशा के भुवनेश्वर, पुरी, सुंदरगढ़, मयूरभंज और संबलपुर में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रमुख शहरों का संभावित तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 29°C 27°C
मुंबई 29°C 27°C
चेन्नई 34°C 28°C
कोलकाता 29°C 27°C
लखनऊ 30°C 27°C
पटना 31°C 27°C
रांची 26°C 23°C
भोपाल 26°C 24°C
जयपुर 27°C 26°C
शिमला 23°C 20°C
नैनीताल 24°C 21°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *