Moradabad News : हरहर महादेव के उद्घोष के बीच भगवा रंग में रंगे कांवड़ मार्ग

Moradabad News : हरहर महादेव के उद्घोष के बीच भगवा रंग में रंगे कांवड़ मार्ग
Moradabad News : हरहर महादेव के उद्घोष के बीच भगवा रंग में रंगे कांवड़ मार्ग

अमृत विचार, मुरादाबाद : सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए दिल्ली और हरिद्वार मार्ग पर शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार और बृजघाट से गंगाजल भरकर तेजी से अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। इसमें मुरादाबाद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा रामपुर तथा बरेली जिले के कांवड़िये भी शामिल हैं। हर ओर बोलबम, हरहर महादेव का जयघोष गूंज रहा है। हाईवे पर भगवा रंग में कांवडिये ही दिख रहे हैं। कांवडियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाईवे पर भारी वाहनों को पूरी तरह रोक दिया गया है, तो शहर के अंदरूनी रास्तों पर भी रूट डायवर्ट कर वाहन चलाए जा रहे हैं।

भोले की भक्ति 

दस अगस्त को सावन महीने का दूसरा सोमवार है। इस दिन गंगाजल से कांवड़िये और अन्य शिवभक्त अपने आराध्य भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। इसके चलते शनिवार को दिल्ली और मुरादाबादकांठहरिद्वार कांवड़ मार्ग पर हर ओर कांवड़ियों की बड़ी संख्या दिख रही है। कंधे पर कांवड़ लिए जुबां पर भोले की भक्ति का जयघोष करते हुए शिवभक्त कांवड़िये तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को वह घर के समीप के शिवालयों में आस्था के जल से भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे।

बदले गए वाहनों के रूट

 
कांवडियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाईवे पर भारी वाहनों को पूरी तरह रोक दिया गया है, तो शहर के अंदरूनी रास्तों को भी रुट डायवर्ट कर वाहन चलाए जा रहे हैं। मुरादाबादकांठहरिद्वार मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने से इमरजेंसी सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। एंबुलेंस, स्कूली वाहनों के अलावा दुग्ध वाहन आदि को भी नहीं सुगम रास्ता नहीं मिल रहा है।

मनमानी से परेशान आमजन 

रास्ते पर डायवर्जन से लोगों को हाईवे से सटी कालोनियों में जाने के लिए लंबा चक्कर लगाकर आना जाना पड़ रहा है। पुलिसकर्मियों की मनमानी यह है कि एंबुलेंस और स्कूलों के वाहन को भी सहूलियत नहीं दे रहे हैं। जिससे लोगों को असुविधा और असुरक्षा महसूस हो रही है।
नर्सिंग होम में मरीजों को लेकर आने वाले एंबुलेंस चालक भी बैरिकेडिंग के चलते इधरउधर भटक रहे हैं। दुग्ध वाहनों को भी रोका टोका जा रहा है, जिससे कई बाजारों में दुग्ध 

इसका भी करें समाधान 

भंडार पर समय से दूध न पहुंचने से ग्राहकों को लौटना पड़ रहा है। इससे दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर लेकर आने वाली गाड़ियों को भी बैरिकेडिंग के चलते भटकना पड़ रहा है। इससे घरों में आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी व्यवस्था बनाने के लिए पसीना बहाकर भागदौड़ कर रहे हैं।

नगर निगम की ओर कांवड़ियों की सेवा के लिए कांठ रोड पर सेवा शिविर लगाया गया है। जहां उन्हें शुद्ध पेयजल और फल वितरित करने के साथ ही कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा भी की जा रही है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह आदि शिविर में मौजूद रहकर स्वयं कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *