Lucknow Tiranga Yatra : सीएम योगी ने लखनऊ में तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, बोले युवा देश की ऊर्जा का प्रतीक

Lucknow Tiranga Yatra : सीएम योगी ने लखनऊ में तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, बोले युवा देश की ऊर्जा का प्रतीक

Lucknow Tiranga Yatra: लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ का शुभारंभ किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री और पार्टी पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। स्वयंसेवी और सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। यात्रा शुरू होने से पहले सीएम योगी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और अन्य प्रतिभागियों के साथ सेल्फी भी ली।

Lucknow Tiranga Yatra : सीएम योगी ने लखनऊ में तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, बोले युवा देश की ऊर्जा का प्रतीक

‘युवा देश की ऊर्जा का प्रतीक’

यात्रा के शुभारंभ के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि यह अवसर बेहद खास है। कुछ ही दिनों में देश 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होंने कहा कि देश का युवा उसकी ऊर्जा और ताकत का प्रतीक है और युवाओं की भागीदारी से राष्ट्र निर्माण को नई गति मिलती है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया जिक्र

सीएम योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अधिकार दिया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसका उद्देश्य तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि झंडा संहिता में बदलाव किए गए, जिससे लोग अपने घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकें।

कांग्रेस पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले कांग्रेस के शासनकाल में लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए संघर्ष करना पड़ता था और मामला कोर्ट तक पहुंच जाता था। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के 140 करोड़ लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की आजादी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान इसी भावना को जनजन तक पहुंचाने का माध्यम है।

तिरंगा यात्रा के बाद सड़क पर उतरे BJP नेता

हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोग देशभक्ति के जज्बे के साथ सड़कों पर नजर आए। लेकिन यात्रा खत्म होने के बाद सामने आया एक दृश्य भी चर्चा का विषय बन गया। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह खुद कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर सफाई करने उतर गए। उनका उद्देश्य था कि यात्रा के दौरान सड़क पर बिखरी कागज, प्लास्टिक या दूसरी सामग्री को हटाकर रास्ते को साफ किया जाए। धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सड़क पर पड़ी गंदगी को खुद उठाया। जिस रास्ते से कुछ देर पहले हजारों लोग तिरंगा लेकर गुजरे थे, उसी सड़क पर यात्रा खत्म होते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:

‘स्वच्छता भी राष्ट्रभक्ति का हिस्सा’

इस पहल के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि देशभक्ति केवल तिरंगा हाथ में लेकर नारे लगाने तक सीमित नहीं है। अपने शहर और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना भी देश के प्रति जिम्मेदारी का हिस्सा है। धर्मपाल सिंह का खुद सड़क पर उतरकर सफाई करना कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणादायक रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मौजूद कूड़ा और अन्य सामग्री इकट्ठा कर हटाई। तिरंगा यात्रा के बाद सामने आए इस दृश्य ने राष्ट्रभक्ति के साथ स्वच्छता के संदेश को भी सामने रखा। तिरंगे का सम्मान केवल उसे हाथ में उठाने से नहीं, बल्कि देश की सार्वजनिक जगहों को साफ और स्वच्छ रखने से भी जुड़ा है।

ये भी पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *