Morning vs Night Hair Oiling: हेयर ग्रोथ के लिए सही समय पर ऑयलिंग करना भी जरूरी, जानें सही तरीका और फायदे

Morning vs Night Hair Oiling: हेयर ग्रोथ के लिए सही समय पर ऑयलिंग करना भी जरूरी, जानें सही तरीका और फायदे

Hair Oiling Time: हेयर ऑयल का काम बालों को चिकना और मुलायम बनाए रखना है। बालों के लगातार इस्तेमाल से प्रोटीन का नुकसान कम होता है और कंघी करते समय बाल भी कम टूटते हैं।

Morning vs Night Hair Oiling: हेयर ग्रोथ के लिए सही समय पर ऑयलिंग करना भी जरूरी, जानें सही तरीका और फायदे

तेल लगाने से बालों में चमक और कोमलता बनी रहती है और बाल ड्राईनेस से बची रहती है। साथ ही, इससे सिर की मालिश होती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। हालांकि तेल सीधे तौर पर बालों को बढ़ाने में मदद नहीं करते, बल्कि बालों को मज़बूत और स्वस्थ बनाए रखने का आधार तैयार करते हैं।

सुबह में तेल लगाना

अगर आप बालों में सुबह के समय में तेल लगाते हैं, तो बालों में गंदगी कम जमा होगी। तेल लगाने का सही तरीका है, बाल धोने से सिर्फ एक से तीन घंटे पहले तेल लगाना। इससे स्कैल्प पर ज्यादा गंदगी, पसीना और दूसरी अशुद्धियां जमा नहीं होतीं। जिनके स्कैल्प से बहुत ज्यादा सीबम यानी नेचुरल ऑयल निकलता है, उन्हें सिर पर तेल को कम समय के लिए लगाए रखना चाहिए। इससे रोम छिद्र बंद होने का खतरा होता है, जिससे में रूकावट आती है। ऐसे में तेल को बाल धोने से कुछ समय पहले ही लगाना बेहतर ऑप्शन है।

हेयर ऑयलिंग

बालों में रात को तेल लगाना

अगर आप बालों में रात को तेल लगाते हैं, तो सोने से पहले सिर की हल्की मालिश करें, इससे तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। कई लोग काम खत्म करने के बाद बालों में तेल लगाना और अगले दिन उसे धोना पसंद करते हैं। ऐसा करना उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिसके बालों में सीबम प्रोडक्शन कम होता है। लेकिन, यह रूखे या घुंघराले बालों के लिए बहुत अच्छा है, जिनमें अक्सर रूखापन और फ्रिज की समस्या होती है। इससे रात को सोते समय तकिए पर मौजूद धूलमिट्टी से समस्या हो सकती है, जिससे डैंड्रफ या सिर की त्वचा पर मुहांसों बढ़ सकती है और पोर्श बंद हो सकते हैं। अगर तेल को बहुत देर तक लगा रहने दिया जाए, तो सिर की त्वचा में फंगल इन्फेक्शन भी बढ़ सकता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दूसरी ओर, तकिए का कवर तेल सोख लेता है और बालों पर कम तेल छोड़ता है।

सुबह या रात, कौन सा विकल्प है बेहतर

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक स्टडी के अनुसार, बालों में तेल लगाने का फायदा इस बात पर निर्भर करता है कि तेल किस तरह का है और उसे किस तरीके से लगाया गया है, न कि इस बात पर कि उसे दिन के किस समय लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *