
उरई (जालौन): उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में घर पर ट्यूशन पढ़ाने आने वाले एक युवक ने पढ़ाई की आड़ में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपने झांसे में लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस पूरे कांड का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी ट्यूटर के ही 14 वर्षीय नाबालिग भतीजे ने अपने चाचा की इस काली करतूत का चुपके से मोबाइल में वीडियो बना लिया।
भतीजे द्वारा दोस्तों को भेजा गया यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होकर छात्रा के परिजनों तक पहुंचा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्यूटर और वीडियो बनाने वाले उसके नाबालिग भतीजे, दोनों को पकड़ लिया है।
3 महीने से घर पर पढ़ाने आ रहा था आरोपी, भरोसे का उठाया फायदा
माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 24 वर्षीय शिशुपाल सिंह पिछले तीन महीनों से पीड़िता के घर ट्यूशन पढ़ाने जा रहा था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान उसने 17 साल की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और परिवार के भरोसे का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
अचानक वहां पहुंचा भतीजा, वीडियो बनाकर दोस्तों में बांटा
घटना के दो दिन पहले जब आरोपी शिशुपाल छात्रा के साथ गलत हरकत कर रहा था तभी उसका 14 साल का भतीजा अचानक वहां पहुंच गया। भतीजे ने चुपके से अपने मोबाइल फोन में चाचा और छात्रा का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद नाबालिग भतीजे ने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया और उनके मोबाइल पर भी शेयर कर दिया।
दोस्तों के बीच से ही किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते इलाके में वायरल हो गया। जब यह वीडियो घूमते हुए पीड़ित किशोरी के घरवालों के पास पहुंचा तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
रेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, चाचा गिरफ्तार
वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता के चाचा ने तुरंत माधौगढ़ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी ट्यूटर शिशुपाल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, वीडियो बनाने वाले 14 वर्षीय भतीजे को नाबालिग होने के कारण बाल अपचारी के रूप में निरुद्ध किया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे पहले किस दोस्त ने वायरल किया था।