Quick Samachar: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए NEET परीक्षा में कथित बायोमेट्रिक घोटाले को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल दागा है. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया में बड़े स्तर पर मिलीभगत हुई और कई केंद्रों पर अनियमितताएं हो सकती हैं. उन्होंने इशारोंइशारों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा, अब तो इस्तीफा दे दो!

NEET बायोमेट्रिक धांधली से लेकर चंदा चोरी तक… अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला​

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, NEET की परीक्षा में फिर से धोखाधड़ी बताती है कि भाजपाई गैंग इस बार किसी और के लिए पेपर सॉल्व करने का मुखौटा लगाकर आई. क्योंकि नीचेसेऊपर तक सब मिले थे. इसीलिए बायोमेट्रिक की जांच में भी घपला किया गया. ये तो एक जगह है जहां बात खुल गई, बाकी न जाने और कितने सेंटरों पर ये हुआ होगा. उन्होंने आगे कहा, युवाओं के साथ हो रहा ये धोखा तभी बंद होगा जब भाजपा के खिलाफ इस देश का हर छात्र, उनके मातापिता और उनका संपूर्ण परिवार एकजुट हो जाएगा.

अपराध और नाउम्मीदगी का दूसरा नाम भाजपा

अखिलेश ने कहा, ‘भाजपा अपराध और नाउम्मीदगी का दूसरा नाम बन गई है. वोट की लूट से बनी सरकार, पेपर धांधली से लेकर चढ़ावाचंदादान चोरी तक पहुंच गई है.

अब तो इस्तीफ़ा दे दो!

NEET की परीक्षा में फिर से धोखाधड़ी बताती है कि भाजपाई गैंग इस बार किसी और के लिए पेपर सॉल्व करने का मुखौटा लगाकर आई, क्योंकि नीचेसेऊपर तक सब मिले थे, इसीलिए बायोमेट्रिक की जाँच में भी घपला किया गया। ये तो एक जगह है जहाँ बात खुल गई, बाक़ी न जाने और कितनी pic.twitter.com/NqqqKG7tHN

— Akhilesh Yadav June 22, 2026

भाजपा और उनके अनरजिस्टर्ड संगीसाथियों ने सरेआमबेईमानी के अपने ही बनाए रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं’.

अब तक 30 लोगों को पकड़ा

बिहार के लखीसराय जिले में NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा में असली उम्मीदवारों की जगह दूसरे लोगों को बैठाने की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस की कार्रवाई में अब तक कुल 30 लोगों को पकड़ा गया है. इस मामले में नौ डमी उम्मीदवार, एक असली उम्मीदवार, एक कथित नेटवर्क ऑपरेटर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से जुड़े 18 कर्मचारी शामिल हैं. ‘सॉल्वर गैंग’ के साथ ₹30 से ₹40 लाख की डील हुई थी.