Noida Fire : नोएडा के ममूरा गांव स्थित पीजी बिल्डिंग में भीषण आग, दो लोगों की मौत, 50 से अधिक परिवार फंसे

Noida Fire : नोएडा के ममूरा गांव स्थित पीजी बिल्डिंग में भीषण आग, दो लोगों की मौत, 50 से अधिक परिवार फंसे
Noida Fire : नोएडा के ममूरा गांव स्थित पीजी बिल्डिंग में भीषण आग, दो लोगों की मौत, 50 से अधिक परिवार फंसे

अमृत विचार, डिजिटल डेस्क। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर66 स्थित ममूरा गांव में बुधवार को एक पीजी बिल्डिंग में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है, हलाकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक परिवार इमारत में फंसा हुआ है।  दमकल विभाग और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

पीजी बिल्डिंग में मची अफरातफरी

बताया जा रहा है कि आग लगते ही पूरी इमारत धुएं से भर गई, जिससे वहां रह रहे लोग बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

आग लगने के कारणों की जांच

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस और फायर विभाग आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच करेंगे।

 

अग्निकांड का CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 नोएडा के सेक्टर66 स्थित ममूरा गांव की पीजी बिल्डिंग में हुए भीषण अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और बचाव अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने को कहा है।N मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग के अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्य की लगातार निगरानी करने तथा स्थिति पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *