PCB: Asian Legends खेलने पर Mohammad Irfan हो सकते हैं दो साल के लिए बैन

PCB: Asian Legends खेलने पर Mohammad Irfan हो सकते हैं दो साल के लिए बैन

तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान समेत पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी जाम्बिया के लुसाका में अनधिकृत टूर्नामेंट एशियाई लीजैंड्स खेलने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा दो साल के लिये प्रतिबंधित हो सकते हैं। पीसीबी ने यहां जारी बयान में स्पष्ट किया है किएशियाई लीजैंड्स जैसे अनधिकृत टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी जिसमें मान्यता प्राप्त विदेशी लीग में भाग लेने पर दो साल का प्रतिबंध शामिल है। बयान में कहा गया ,‘‘ इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या पाकिस्तान सुपर लीग में दो साल तक क्रिकेट, कोचिंग, सलाहकार, मेंटोर या अन्य पद पर भी काम नहीं कर सकेंगे।’’ सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान के कई नामचीन खिलाड़ियों के नाम लीग की पाकिस्तान पैंथर्स टीम में थे लेकिन लीग अनधिकृत होने का पता चलने पर उन्होंने नाम वापिस ले लिये।

PCB: Asian Legends खेलने पर Mohammad Irfan हो सकते हैं दो साल के लिए बैन

इनमें मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर और उमर अकमल शामिल है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मोहम्मद इरफान, इमरान नजीर, तौफीक उमर, राहत अली, यासिर शाह, जाहिद महमूद, हसन रजा और इबरार हुसैन ने हालांकि 31 जुलाई को एक मैच खेला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *