Kanpur News : GSVM मेडिकल कॉलेज में 2000 बेड के 3 आधुनिक अस्पताल बनाने की मांग, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मंत्री सुरेश खन्ना को सौंपा प्रस्ताव

Kanpur News : GSVM मेडिकल कॉलेज में 2000 बेड के 3 आधुनिक अस्पताल बनाने की मांग, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मंत्री सुरेश खन्ना को सौंपा प्रस्ताव
Kanpur News : GSVM मेडिकल कॉलेज में 2000 बेड के 3 आधुनिक अस्पताल बनाने की मांग, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मंत्री सुरेश खन्ना को सौंपा प्रस्ताव

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा प्रस्ताव सामने आया है। गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लखनऊ में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग 2000 बेड क्षमता वाले तीन अत्याधुनिक बहुमंजिला अस्पताल ब्लॉक के निर्माण की मांग की। उन्होंने इस परियोजना को अनुपूरक बजट में शामिल करने का भी अनुरोध किया।

पुराने भवनों की जगह बनें आधुनिक अस्पताल

विधायक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में वार्ड संख्या 1 से 18 तक करीब 27,500 वर्गमीटर क्षेत्र में बने पुराने भवनों के स्थान पर तीन आधुनिक अस्पताल ब्लॉक विकसित किए जा सकते हैं। इससे सीमित भूमि में कई गुना अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

ऑपरेशन थिएटर से सुपर स्पेशियलिटी तक होंगी सुविधाएं

प्रस्तावित अस्पतालों में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, एचडीयू, क्रिटिकल केयर यूनिट, अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं और विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभाग विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इससे गंभीर मरीजों को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सकेगा।

चिकित्सा शिक्षा और शोध को भी मिलेगा बढ़ावा

सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि परियोजना से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा और शोध को भी नई गति मिलेगी। एमबीबीएस और पीजी छात्रों को बेहतर क्लीनिकल एक्सपोजर मिलेगा तथा भविष्य में नई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं और पाठ्यक्रम शुरू करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

डीपीआर तैयार कराने की मांग

विधायक ने चिकित्सा शिक्षा विभाग से परियोजना का तकनीकी सर्वे कराकर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने और निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि इससे कानपुर समेत पूरे प्रदेश के लाखों मरीजों को अत्याधुनिक और किफायती उपचार का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रस्ताव और संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *