Pilibhit News : रफ्तार बनी काल ! ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Pilibhit News : रफ्तार बनी काल ! ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

गजरौला, अमृत विचार। असम हाईवे पर गढ़ा जंगल में बुधवार तड़के ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा पौने दो बजे बजे हुआ। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

मृतकों की पहचान विकास कुमार पुत्र जशवंत और विशाल पुत्र शंभू दयाल, निवासी जमुनिया खास, थाना माधोटांडा के रूप में हुई। घटनास्थल पर उनकी बाइक आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पास से टूटी हुई नंबर प्लेट भी बरामद हुई। पुलिस ने नंबर को वाहन चालान एप पर जांचा तो वह एक ट्रक का निकला। टोल से मिली जानकारी में संबंधित ट्रक के पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जाने की पुष्टि भी हुई है। इसके आधार पर पुलिस ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा। एसओ ब्रजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रक की टक्कर से हादसा होना सामने आया है। मामले में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *